October 8, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। 90 सीटों वाली विधानसभा में 46 सीटों का बहुमत आवश्यक है, और NC-कांग्रेस गठबंधन ने 51 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 26 सीटों पर और पीडीपी 4 सीटों पर आगे है, जबकि निर्दलीय और छोटी पार्टियां 9 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे हैं। अपनी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए इल्तिजा ने कहा कि वे लोगों के फैसले का सम्मान करती हैं। दूसरी ओर, भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से हार चुके हैं। इस बार जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। कुल मिलाकर 63.88% वोटिंग हुई, जो 2014 के 65% की तुलना में 1.12% कम है। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए 8 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो गई है, जिसका परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना के दोपहर 12 बजे तक रुझान से यह अंदाजा लग सकेगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी या विधानसभा में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा या नहीं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 सीटों का है। जम्मू-कश्मीर में इस बार तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, जो 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली और कुल 63.88% मतदान दर्ज किया गया। यह 2014 के 65% मतदान की तुलना में 1.12% कम है। मुख्य मुकाबले में नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, भाजपा, और पीडीपी हैं, जबकि कई छोटी पार्टियां भी मैदान में हैं, जो अंतिम परिणाम में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
October 7, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: मुंबई, मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार सुबह बड़ा हुआ है, जहां 2 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 वर्षीय बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई.दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई. उन्होंने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था. दुकान में बिजली के तारों और उपकरणों में लगी आग: उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया.इस घटना में 7 लोग झुलस गए. उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान पारिस गुप्ता (7 वर्षीय), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्षीय), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय), प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय) अनिता गुप्ता (30 वर्षीय) विधि चेदीराम गुप्ता (15 वर्षीय) और गीता देवी धर्मदेव गुप्ता (60 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस ने दी ये जानकारी: DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, “सुबह 6 बजे के करीब हमें सूचना प्राप्त हुई.इस आग में 7 लोग झुलसे हैं जिनकी मौत हो गई है.आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हमारी(पुलिस) और अग्निशमन की टीम इस मामले में जांच कर रही है उसके बाद ही बताया जा सकता है कि (आग लगने के) सटीक कारण क्या थे
October 5, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: कितनी सीधी जनता है भारत की राजीव दूबे और रश्मि दूबे हैं,पति पत्नी हैं, कानपुर में रहते हैंइन दोनों ने कानपुर के बुजुर्गों से 35 करोड़ ठग लिए हैं, और फरार हो गए हैं, दोनों ने कानपुर में थेरेपी सेंटर खोला और दावा किया कि इजराइल से 25 करोड़ की मशीन लाए हैं,जिसके माध्यम से ऑक्सीजन थेरपी से 65 साल का बुजुर्ग 25 साल का हो जाएगा,फीस रखी एक लाख रुपए,और सैकड़ों बुजुर्गों ने 25 साल का जवान बनने के लिए एक - एक लाख जमा किए,रकम 35 करोड़ हुई तो दूबे दंपत्ति फरार हो गए
October 4, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: हरियाणा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सक्रिय एंट्री के बाद कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में इजाफा देखा जा रहा है। जूली की सियासी रणनीति ने कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। महेंद्रगढ़ की धरती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा में जूली ने राहुल गांधी से हाथ मिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया और हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। टीकाराम जूली ने कहा कि यह चुनाव हरियाणा प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाएगा और आम जनता के लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादों को सिर्फ़ सब्जबाग बताया और कहा कि इस बार आम जनता ही भाजपा की राजनीति को ध्वस्त कर कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी करार देते हुए कहा कि हरियाणा की उन्नति के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है। पीसीसी चीफ डोटासरा का जोरदार स्वागत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक हकीम अली ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सीकर से रेवाड़ी जाते समय नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पैतृक गांव काठुवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जूली के नेतृत्व में उनके आवास पर डोटासरा का जोरदार स्वागत किया गया।
October 4, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: 04 अक्टूबर शुक्रवार 2024-25 नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जिस खबर का इंतजार था, वह आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को 9.50 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। चूंकि, पीएम किसान पोर्टल पर 12 करोड़ से अधिक किसान इस योजना के लिए रजिस्टर्ड हैं। यानी 5 अक्टूबर को कम से कम ढाई करोड़ किसानों के खातों में 2000 की रकम नहीं इस आने वाली है। पीएम किसान की लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है, इसे जानने के लिए आपको अपने गांव की लिस्ट या स्टेटस चेक करना होगा। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर ही यह लिस्ट देख सकते हैं। आइए जानें कैसे.... ऐसे चेक करें पूरे गांव की लिस्ट: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आप अपने गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आन नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करते जाएं... (https://pmkisan.gov.in/) पर आयताकार जो बॉक्स बने हैं, उनमें सबसे नीचे Benificiary List है। यहां क्लिक करें।
October 4, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता विभाग ने बेकरियों द्वारा तैयार केक में कैंसरकारी तत्वों को लेकर चेतावनी जारी की है, रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु की कई बेकरियों के केक पर किए परीक्षण गए गए. परीक्षण में पता चला कि 12 अलग-अलग किस्मों के केक में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मौजूद हैं. विशेष रूप से रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट केक में ज्यादा खतरा, केक को आकर्षक बनाने के लिए कृत्रिम रंगों का प्रयोग किया जाता है. केक के सैंपल में अल्लुरा रेड, सनसेट येलो एफसीएफ केमिलकल पाए गए. केक के सैंपल में कई तरह के कैंसरकारी रंग पाए गए, रिपोर्ट के मुताबिक ये केमिकल केवल कैंसर के खतरे को ही नहीं बढ़ाते... बल्कि दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं... इस चौंकाने वाले खुलासे ने केक प्रेमियों के बीच चिंता बढ़ा दी है.
October 3, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी तस्करी की जब्ती में, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर एक्सटेंशन से 602 किलोग्राम ड्रग्स, जिसकी कीमत ₹5,820 करोड़ है, बरामद की गई है, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।इन ड्रग्स में 562 किलोग्राम कोकीन (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य ₹5,620 करोड़) और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (मूल्य ₹200 करोड़) शामिल हैं यह बरामदगी स्पेशल सेल द्वारा एक दिन पहले की गई कार्रवाई में हुई। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों — तुषार गोयल (40), हिमांशु कुमार (27), औरंगजेब सिद्दीकी (23) और भरत कुमार जैन (48) — को गिरफ्तार किया है।
October 1, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: महाराष्ट्र सरकार ने देश में पहली बार देसी गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा प्रदान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया। सीएम शिंदे ने घोषणा की कि सरकार गोशालाओं में स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना भी लागू करेगी, जिसे महाराष्ट्र गोसेवा आयोग के माध्यम से ऑनलाइन लागू किया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले का उद्देश्य वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय के महत्व को मान्यता देना है। सरकार ने नोटिफिकेशन में बताया कि देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति, और जैविक कृषि में गोबर और गोमूत्र की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सरकार ने कहा कि देसी गाय का महत्व भारतीय संस्कृति में गहरे रूप से निहित है और इसके लाभों को देखते हुए इसे 'राज्यमाता गोमाता' घोषित किया गया है। यह फैसला गोवंश के संरक्षण और स्वदेशी गायों के पालन-पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है, और सरकार इसके लिए विभिन्न योजनाओं को भी लागू करने की दिशा में कार्यरत है।
October 1, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा (60) दुर्घटनावश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की लाइसेंसी पिस्टल से मिस फायरिंग के कारण गोली लगी। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है, जब गोविंदा घर पर अकेले थे और पिस्टल साफ कर रहे थे। मुंबई पुलिस के DCP दीक्षित गेडाम ने बताया कि गोली गलती से चली और सीधे गोविंदा के पैर पर जा लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है और पुलिस का कहना है कि इस घटना में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। गोविंदा का तुरंत ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल दी गई है और वे अब खतरे से बाहर हैं। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि गोविंदा की हालत स्थिर है और वे जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
October 1, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: चेन्नई सुपरस्टार रजनीकांत को पेट दर्द की शिकायत के बाद सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन आज उनकी दिल से जुड़ी सर्जरी की जाएगी। रजनीकांत की सेहत को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता है, लेकिन उनकी पत्नी लता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "सब ठीक है।" यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत की तबियत खराब हुई है। 2016 में अमेरिका में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। पिछले कुछ सालों में रजनीकांत की सेहत को लेकर कई बार स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई हैं, लेकिन हर बार उन्होंने मजबूती से उबरकर अपने प्रशंसकों को राहत दी है। रजनीकांत की फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान है और उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपनी चिंताएं और प्रार्थनाएं साझा कर रहे हैं।
September 30, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर हरियाणा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुट गए हैं। हरियाणा के सीनियर ऑब्जर्वर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद भजन लाल जाटव, आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के कुशासन से त्रस्त हरियाणा की जनता कांग्रेस को भारी बहुमत से सत्ता में लाने के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नारनौल, रेवाड़ी, और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा लहर चल रही है और भाजपा कहीं भी टक्कर में नजर नहीं आ रही। गहलोत के साथ धर्मेंद्र राठौड़ ने भी नारनौल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार किया। नारनौल में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी रही।
September 30, 2024
राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर/जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर हरियाणा के चुनावी मैदान में हरियाणा के सीनियर ऑब्ज़र्वर व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , एआईसीसी के महासचिव भँवर जितेंद्र सिंह , सचिन पायलट , राजस्थान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , सांसद भजन लाल जाटव, धर्मेंद्र राठौड़ सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कूदे हुए है। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं और प्रचार कर यहां कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए अपनी पूरी ताकत फूंक रहे है। इस चुनावी रण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुनाव प्रचार में जुटे है। हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रहे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस की एक तरफा तूफानी लहर चल रही है और भारी बहुत से हमारी कांग्रेस सरकार बन रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी, नशे के कारोबार और भाजपा के कुशासन से परेशान हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार बना रही है। भाजपा हरियाणा की जनता का विश्वास खो चुकी है। इस चुनावी जंग में अबकी बार भाजपा की यह हालत हो गई कि वो कही भी टक्कर में नजर नहीं आ रही है। हरियाणा की जनता भाजपा को सबक सिखा कर पूरी तरह से हाथ को थामकर हालात को बदलने के मूड में है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज नारनौल स्टेडियम में नारनौल कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह, किसान वाटिका रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीवी राव और सैनी हाई स्कूल महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में चुनावी जन सभा को संबोधित किया और उनकी जीत के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार किया। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नारनौल पुलिस लाइन ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे। नारनौल पुलिस लाइन ग्राउंड पर बने हैलीपैड पर राजस्थान के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवम् राजस्थान से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का राजस्थान सहित हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया । स्वागत में नारनौल से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पुत्र यादवेंद्र सिंह राव , विधायक विकास चौधरी, विधायक भगवान सैनी, पूर्व विधायक संदीप यादव पवन गोदारा पूर्व अध्यक्ष राज्य ओबीसी वित्त आयोग , कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, रामनिवास यादव कोटपुतली, चेयरमेन नगर परिषद तिजारा झब्बू राम सेनी, पूर्व चेयरमैन कोटपुतली प्रकाश सैनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पूर्व मंत्री व नारनौल सीट से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात कर जीत की अग्रिम बधाई दी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved