For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102263062
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: हरियाणा में कांग्रेस की तूफानी लहर, भाजपा का सूपड़ा साफ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत,भंवर जितेंद्र, पायलट, डोड़सरा और धर्मेंद्र राठौड़ ने चुनावी सभाओं में फूंकी जान

Post Views 131

September 30, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नारनौल, रेवाड़ी, और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियां कीं।कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा लहर चल रही है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर हरियाणा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुट गए हैं। हरियाणा के सीनियर ऑब्जर्वर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद भजन लाल जाटव, आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के कुशासन से त्रस्त हरियाणा की जनता कांग्रेस को भारी बहुमत से सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नारनौल, रेवाड़ी, और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा लहर चल रही है और भाजपा कहीं भी टक्कर में नजर नहीं आ रही। गहलोत के साथ धर्मेंद्र राठौड़ ने भी नारनौल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार किया। नारनौल में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी रही।

नारनौल पुलिस लाइन ग्राउंड पर बने हैलीपैड पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,सांसद प्रमोद तिवारी का राजस्थान सहित हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया । स्वागत में नारनौल से कांग्रेस पार्टी  प्रत्याशी के पुत्र यादवेंद्र सिंह राव , विधायक विकास चौधरी, विधायक भगवान सैनी, पूर्व विधायक संदीप यादव,  पूर्व  अध्यक्ष राज्य ओबीसी वित्त आयोग पवन गोदारा , कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत,  रामनिवास यादव कोटपुतली,  चेयरमेन नगर परिषद तिजारा झब्बू राम सेनी,  पूर्व चेयरमैन कोटपुतली प्रकाश सैनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने नारनौल सीट से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात कर जीत की अग्रिम बधाई दी।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved