For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102263088
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: महाराष्ट्र ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

Post Views 121

October 1, 2024

सरकार ने कहा कि देसी गाय का महत्व भारतीय संस्कृति में गहरे रूप से निहित है और इसके लाभों को देखते हुए इसे राज्यमाता गोमाता घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने देश में पहली बार देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा प्रदान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया। सीएम शिंदे ने घोषणा की कि सरकार गोशालाओं में स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना भी लागू करेगी, जिसे महाराष्ट्र गोसेवा आयोग के माध्यम से ऑनलाइन लागू किया जाएगा।

राज्य सरकार के इस फैसले का उद्देश्य वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय के महत्व को मान्यता देना है। सरकार ने नोटिफिकेशन में बताया कि देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति, और जैविक कृषि में गोबर और गोमूत्र की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सरकार ने कहा कि देसी गाय का महत्व भारतीय संस्कृति में गहरे रूप से निहित है और इसके लाभों को देखते हुए इसे राज्यमाता गोमाता घोषित किया गया है।

यह फैसला गोवंश के संरक्षण और स्वदेशी गायों के पालन-पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है, और सरकार इसके लिए विभिन्न योजनाओं को भी लागू करने की दिशा में कार्यरत है।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved