Post Views 171
September 30, 2024
हरियाणा में भारी बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार
हरियाणा के सीनियर ऑब्ज़र्वर व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा में आज तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर फूंकी जान
हरियाणा के चुनावी दंगल में राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेताओ ने चुनाव प्रचार में ताक़त झोंक रखी है ताकत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित राजस्थान के कई दिग्गज नेता जुटे है हरियाणा चुनाव प्रचार में
अजमेर/जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर हरियाणा के चुनावी मैदान में हरियाणा के सीनियर ऑब्ज़र्वर व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , एआईसीसी के महासचिव भँवर जितेंद्र सिंह , सचिन पायलट , राजस्थान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , सांसद भजन लाल जाटव, धर्मेंद्र राठौड़ सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कूदे हुए है। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं और प्रचार कर यहां कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए अपनी पूरी ताकत फूंक रहे है। इस चुनावी रण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुनाव प्रचार में जुटे है। हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रहे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस की एक तरफा तूफानी लहर चल रही है और भारी बहुत से हमारी कांग्रेस सरकार बन रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी, नशे के कारोबार और भाजपा के कुशासन से परेशान हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार बना रही है। भाजपा हरियाणा की जनता का विश्वास खो चुकी है।
इस चुनावी जंग में अबकी बार भाजपा की यह हालत हो गई कि वो कही भी टक्कर में नजर नहीं आ रही है। हरियाणा की जनता भाजपा को सबक सिखा कर पूरी तरह से हाथ को थामकर हालात को बदलने के मूड में है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज नारनौल स्टेडियम में नारनौल कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह, किसान वाटिका रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीवी राव और सैनी हाई स्कूल महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में चुनावी जन सभा को संबोधित किया और उनकी जीत के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार किया। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नारनौल पुलिस लाइन ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे।
नारनौल पुलिस लाइन ग्राउंड पर बने हैलीपैड पर राजस्थान के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवम् राजस्थान से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का राजस्थान सहित हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया । स्वागत में नारनौल से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पुत्र यादवेंद्र सिंह राव , विधायक विकास चौधरी, विधायक भगवान सैनी, पूर्व विधायक संदीप यादव, पवन गोदारा पूर्व अध्यक्ष राज्य ओबीसी वित्त आयोग , कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, रामनिवास यादव कोटपुतली, चेयरमेन नगर परिषद तिजारा झब्बू राम सेनी, पूर्व चेयरमैन कोटपुतली प्रकाश सैनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पूर्व मंत्री व नारनौल सीट से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात कर जीत की अग्रिम बधाई दी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved