For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102263204
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

National News:

September 18, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: हमारी संस्कृति यज्ञमय हैं, यज्ञ में सपर्मण का भाव होता है- डॉ. भागवत

राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने कहा कि हमारी संस्कृति यज्ञमय संस्कृति है। यज्ञ में समर्पण का भाव होता है। अपने पास जो है वो जहां दे रहे हैं, वहीं से आएगा। उन्होंने कहा कि हम यज्ञ में पंच महाभूतों के लिए आहूति देते हैं, लेकिन इनके लिए काम करना भी समझ में आना चाहिए। जैसे वृक्षारोपण का बड़ा अभियान चल रहा है, क्योंकि वृक्षों ने हमकों दिया है, वो नष्ट नहीं हो इसलिए पेड़ लगाना चाहिए। समाज में जो हमारे बंधु है गरीब हैं, पिछड़े हैं, उनकी उन्नति के लिए हमें अपने प्रयास करने चाहिए। अपने पास जो है वो देकर उनको ऊपर उठाना चाहिए, क्योंकि ये सब हैं, इसलिए हमारी रक्षा होती है।  डॉ. भागवत मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पावटा के पास बावड़ी स्थित बालनाथ आश्रम में बोल रहे थे। इससे पहले वे आश्रम में चल रहे श्री महामृत्युंजय महायज्ञ में सम्मिलित हुए और देश में सुख-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए यज्ञ मण्डप में स्थित शिव परिवार का विधिवत पूजन किया।  डॉ. भागवत ने वर्तमान परिस्थितियों में देश पर आने वाले संकटों का जिक्र करते हुए कहा कि संकटों में ताकत नहीं है कि वह भारत को मिटा सकें। भारत जमीन मात्र नहीं है। भारत में सनातन है। भारत के साथ सनातन धर्म है। सनातन धर्म के साथ भारत है। संघ के शताब्दी वर्ष में व्यक्ति निर्माण के बारे में बताते हुए सरसंघचालक ने कहा बहुत सारे विचार दुनिया में हैं और उनके अनुसार चलने वाले लोग भी इस दुनिया में हैं। परन्तु 'एक विचार पैदा होकर सौ साल चलने के बाद उन विचारों पर चलकर सत्य सिद्ध करने वाला आदमी उनके यहां नहीं है। हमारे यहां यह कृपा है कि आदिकाल से अभी तक ऐसे अनेकों लोग हुए हैं, जो प्रत्यक्ष दिखाई देते हैं। उनको हम कार्य करते हुए देखते हैं, इसलिए हमारी श्रद्धा रहती है। ऐसा ही एक जिक्र गुरुदेव के बारे में किया गया है। उनकी कृपा है इसलिए आज के इस यज्ञ का महत्व समझकर हम अपने जीवन को भी इन सब प्रकारों से जैसे बिना किसी भेद के जातिवाद ना देखते हुए भाषा प्रांत ना देखते हुए एक दूसरे के प्रति स‌द्भावना मन में रखकर एक दूसरे की सहायता करते हुए जीवन जीते हैं, यह भी एक यज्ञ है। इस यज्ञ के बाद वो यज्ञ हमें सतत चालू रखना है और इस भारतभूमि की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने गुरुपीठ परिसर में बिल्वपत्र का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक बाबूलाल सहित अखिल भारतीय, क्षेत्र, प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

September 18, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा: सुखजिंदर सिंह रंधावा

राष्ट्रीय न्यूज़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।  कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर में एयरपोर्ट पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, केजरीवाल को जमानत मिल जाती है, जो समझ से परे है। रंधावा ने यह बयान हरियाणा चुनावों में कांग्रेस की स्पष्ट स्थिति को उजागर करने के लिए दिया, साथ ही आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन न करने की बात दोहराई।

September 16, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: गुजरात में 4 साल में ही बेकार हो गया 42 करोड़ का पुल, 52 करोड़ में बनेगा दोबारा; कंपनी से वसूली

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: गुजरात में 4 साल में ही बेकार हो गया 42 करोड़ का पुल, 52 करोड़ में बनेगा दोबारा; कंपनी से वसूली नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में महज सात साल पहले 42 करोड़ रुपये की लागत से बने हाटकेश्वर पुल को तोड़कर दोबारा से बनाया जाएगा। इस बार इसकी लागत 52 करोड़ रुपये होगी। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने पुल के पुनर्निर्माण के लिए चौथा टेंडर जारी कर दिया है। पुल के पुनर्निर्माण की यह राशि उसी कंपनी से वसूली जाएगी जिसने 2017 में इसे बनाया था। पुल की जर्जर हालत के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण पिछले दो सालों से यह पुल बंद है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एएमसी की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष देवांग दानी ने एक साक्षात्कार में कहा, "हाटकेश्वर पुल को नुकसान के कारण बंद कर दिया गया था। एएमसी ने इसे तोड़ने और पुनर्निर्माण के लिए तीन टेंडर निकाले थे, लेकिन किसी भी कंपनी ने जवाब नहीं दिया। चौथे प्रयास में, राजस्थान की एक कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को लेने पर सहमति जताई। एएमसी का लक्ष्य 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करना और अगले 18 महीनों में नया पुल तैयार करना है।" एएमसी में विपक्ष के नेता शहजाद खान पठान ने हाटकेश्वर बुल को इंजीनियरिंग विफलता और भ्रष्टाचार का प्रमुख उदाहरण बताया: उन्होंने कहा कि अजय इंफ्रा द्वारा निर्मित इस पुल का उद्घाटन नवंबर 2017 में हुआ था, लेकिन मार्च 2021 में एक गड्ढे के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। पठान ने कहा, "अगस्त 2022 में बनी स्थिरता रिपोर्ट में असुरक्षित पाए जाने के बाद पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। पुनर्निर्माण सहित पुल की कुल लागत केवल पांच वर्षों में 94 करोड़ रुपये होगी और यह राशि अजय इंफ्रा कंपनी से वसूल की जानी चाहिए।" पठान ने कहा, "अगस्त 2022 में बनी स्टेबिलिटी रिपोर्ट में असुरक्षित पाए जाने के बाद पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। पुनर्निर्माण सहित पुल की कुल लागत केवल पांच वर्षों में 94 करोड़ रुपये होगी और यह राशि अजय इंफ्रा कंपनी से ही वसूल की जानी चाहिए।"

September 16, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, हैंड ग्रेनेड अटैक केस में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, हैंड ग्रेनेड अटैक केस में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार नई दिल्ली: चंडीगढ़ में सैक्टर 10 के बंगले में 11 सितंबर को हैंड ग्रेनेड फेंका गया, इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने इस मामले के आरोपी को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस ने विशाल नाम के दूसरे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी विशाल मसीह डेरा बाबा नानक के गांव रायमल का रहने वाला है. वह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहन का साथी है. पुलिस ने इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी की है. इससे पहले पुलिस ने उस ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें सवार होकर आरोपी बंगले तक पहुंचे थे. पुलिस ने दी जानकारी: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है, केंद्रीय एजेंसियों की मदद से चंडीगड़ ग्रेनेड बलास्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक 3 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं. दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक ऑटो ड्राइवर अनिल कुमार को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. क्या था पूरा मामला: चंडीगढ़ के सैक्टर-10 की कोठी नंबर-575 में 2 आरोपी ऑटो में सवार हो कर आए और बंगले में हैंड ग्रेनेड फेंक दिया था. यह घटना 11 सितंबर की है. जिस समय यह घटना हुई उस समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे. हैंड ग्रेनेड के फटने के बाद बंगले की खिड़कियों के कांच और गमले तक टूट गए थे. वहीं जहां पर हैंड ग्रेनेड गिरा था, वहां सात से आठ फीट का गड्ढा हो गया था. इस घटना के फौरन बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने जानकारी दी थी कि ये कोठी पंजाब पुलिस के अधिकारी गुरकिरत चहल की है और हमलावर उन्हीं को निशाना बनाने आए थे. पुलिस ने अपनी जांच में कामयाबी हासिल की है और दोनों ही आरोपियों को दबोच लिया है. हालांकि, इस घटना के तार खालिस्तानी आतंकियों से भी जोड़े जा रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ अब आरोपी रोहन और विशाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है.

September 14, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की जमानत के बाद तिहाड़ जेल से रिहा, नेताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी, शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंचे। जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के बाद, केजरीवाल की यह रिहाई राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। केजरीवाल को एक विशेष मामले में गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल भेजा गया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल पैदा हो गई थी। उनकी रिहाई के बाद, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके आवास पर जुटे और उनका स्वागत किया। पार्टी के समर्थकों ने केजरीवाल का फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। रिहाई के बाद, केजरीवाल ने अपने समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। उन्होंने आगे कहा कि उनके संघर्ष और नीतियों को दबाने के लिए राजनीतिक ताकतों द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाए गए थे, लेकिन वे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। इस दौरान केजरीवाल ने अपने समर्थकों को एकजुट रहने और देशभर मेंआम आदमी पार्टी के मिशन को मजबूत करने की अपील की। आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं, जैसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने केजरीवाल का स्वागत किया। मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि यह न सिर्फ अरविंद केजरीवाल की, बल्कि देश के हर उस व्यक्ति की जीत है जो सच और न्याय के लिए लड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को फंसाने की साजिश असफल रही है और जनता उनके साथ खड़ी है। केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई को लेकर दिल्ली और देशभर में उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर जश्न का माहौल था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस घटना से दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और आगामी चुनावों को देखते हुए इस मामले का बड़ा राजनीतिक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। केजरीवाल की यह रिहाई न सिर्फ उनके लिए, बल्कि आम आदमी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP इस घटना को किस तरह से आगामी चुनावों में भुनाने की योजना बनाती है और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत करती है।

September 12, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी के भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए बयान की आलोचना, देश की गरिमा को ठेस पहुंची है: भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, राहुल गांधी जी, आपके द्वारा बार-बार विदेश जाकर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश क्यों की जाती है? उन्होंने राहुल गांधी के भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है। मुख्यमंत्री शर्मा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा और पूछा कि क्या कांग्रेस उस दौरान अपनी भूमिका को भूल गई है।

September 12, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: विदेश में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने का षडयंत्र कर रहे है राहुल गांधीः मदन राठौड़

राष्ट्रीय न्यूज़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सम्मान सीखने की जरूरत है। सदन में विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे है। यह घोर निंदनीय और गलत है। भारत का नागरिक विदेश में जाकर ऐसा कृत्य नहीं कर सकता, देश का एक राष्ट्रभक्त नागरिक ऐसा कार्य नहीं करता लेकिन राहुल गांधी की भाषा खालिस्थान समर्थकों की भाषा जैसी लग रही है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी दादी से सीख लेनी चाहिए, जो भारत की प्रतिष्ठा के प्रति सख्त रुख रखती थीं। उन्हें विदेश में भारत के खिलाफ एक शब्द तक बोलने से इनकार करने वाली उनकी दादी का अनुसरण करना चाहिए।  राठौड़ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा खालिस्तान समर्थकों से मिलती है, जो देश को कमजोर करने और सीमाओं पर विवाद पैदा करने का षड्यंत्र है। उन्होंने डोकलाम संघर्ष के दौरान राहुल गांधी के चीन में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की ओर भी इशारा किया। राठौड़ ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अपने घर को संभालना चाहिए, भाजपा में सबकुछ सामान्य है। यहां कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी एक साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा पर कार्य कर रहे है। 

September 11, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: यूपी: बहराइच में भेड़ियों के खिलाफ एक्शन में बड़ी कामयाबी, पांचवां भेड़िया पकड़ा गया

राष्ट्रीय न्यूज़: यूपी के बहराइच में वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को भी पकड़ा है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक, एक भेड़िया अभी भी खुला घूम रहा है। भेड़िये को सुबह 6 बजे के करीब पकड़ा गया है। बहराइच: यूपी के बहराइच में भेड़ियों के आतंक पर लगाम लगती दिख रही है। वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को भी पकड़ लिया है। उसे वन विभाग के रेस्क्यू शेल्टर में ले जाया जा रहा है। अब तक कुल 5 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं और एक भेड़िया अभी भी खुला घूम रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आज जो भेड़िया पकड़ा गया है, वह बहराइच के हरबख्शसिंह पुरवा गांव के जंगल से सुबह तड़के वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। जिन दो भेड़ियों की तलाश थी, उनमें से ये एक था। भेड़िये को सुबह 6 बजे के करीब पकड़ा गया है।

September 11, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: 11 सितंबर 2024। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहें।

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली/अजमेर, 11 सितंबर 2024। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहें। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्प संख्यक मामलों के मंत्री श्री किरन रिजीजू तथा केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों से राजस्थान और अजमेर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारी श्री बी.एल. संतोष एवं श्री सुनील बंसल से भी मुलाकात कर चर्चा की।               राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात कर देश-प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों एवं राजस्थान विधानसभा में किये जा रहे नवाचारों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें ‘हिंदूवा सूर्य महाराणा प्रताप’ पुस्तक भेंट की।                श्री देवनानी ने उनसे राजस्थान में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने श्री शेखावत से कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की दिशा में और अधिक कार्य किया जाना चाहिए। इसी तरह अरावली पर्वत श्रृंखला एवं विविध वन्य जीवों एवं वानस्पतिक प्रजातियों से भरपूर अजमेर में भी पर्यटन विकास की विपुल संभावना है। इस दिशा में भी प्रयास किए जाएं। केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू को दी राजस्थान विधानसभा में होने वाले नए प्रोजेक्ट की जानकारी, बजट बढ़ाने का आग्रह               श्री देवनानी ने केंद्रीय संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरण रिजिजू जी से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इंडिया अर्थात भारत पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री देवनानी ने केंद्रीय मंत्री को राजस्थान विधानसभा में शुरू किये जा रहे नेशनल ई विधानसभा एप्लीकेशन प्रोजेक्ट की जानकारी सहित अन्य नवाचारों से भी अवगत कराया।                उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा को पेपर लैस बनाने के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) का कार्य प्रगति पर है। आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व इसकी स्थापना संबंधी कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए आवंटित बजट को भी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने श्री रिजीजू से अजमेर के मामलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से भेंट, विकास कार्यों पर चर्चा               श्री देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद श्री भागीरथ जी चौधरी से भी भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री से राजस्थान व अजमेर से सम्बंधित विकास कार्यों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई।                श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल से भी शिष्टाचार भेंट कर हाल ही में सम्पन्न बजट सत्र पर चर्चा की। संगठन से संबंधित मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।

September 8, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्र सरकार ने 2023 बैच की पूर्व ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया सेवामुक्त

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्र सरकार ने 2023 बैच की पूर्व ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवामुक्त कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत की गई है। पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में रिजर्वेशन का लाभ लेने के लिए अपने व्यक्तिगत विवरण में गलत जानकारी दी थी। UPSC की जांच में उन्हें दोषी पाया गया, जिसके बाद 31 जुलाई 2024 को उनका सिलेक्शन रद्द कर दिया गया। आरोपों के अनुसार पूजा खेडकर ने अपनी उम्र, माता-पिता की जानकारी और पहचान में गलत जानकारी दी थी, साथ ही उन्होंने तय सीमा से अधिक बार सिविल सेवा परीक्षा दी थी। इन आरोपों के चलते न केवल उनका पद छिन गया, बल्कि उन पर भविष्य में UPSC की कोई भी परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई है। पूजा ने 28 अगस्त 2024 को दिल्ली हाईकोर्ट में यह तर्क दिया था कि UPSC को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके सभी दस्तावेज़ 26 मई 2022 को पर्सनैलिटी टेस्ट के दौरान आयोग द्वारा वैरिफाई किए गए थे।

September 6, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ

राष्ट्रीय न्यूज़: राजस्थान से राज्यसभा उप निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू को सांसद की शपथ दिलवाई। उल्लेखनीय है कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने वर्तमान में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के पद कार्यभार संभाला हुआ है।

September 2, 2024

राष्ट्रीय न्यूज़: आज दिनांक 2 सितंबर 2024, को भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान 2024 को लॉन्च किया

राष्ट्रीय न्यूज़: आज दिनांक 2 सितंबर 2024, को भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान 2024 को लॉन्च किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान 2024 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण कर किया, भाजपा के संविधान के मुताबिक हर 5 से 6 साल में सदस्यता अभियान चलाया जाता है,भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है. बीजेपी के इस मेगा अभियान में आज पीएम मोदी ने  2 सितंबर को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाया,कल दिनांक 3 सितंबर को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी सदस्यता लेंगे, फिर 4 सितंबर को जिला स्तर से इस अभियान का शुभारंभ होगा भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष रमेश सोनी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश भर में कोई भी मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का प्राथमिक सदस्य बन सकता,इसके तहत मौजूदा सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है भाजपा ने पूरे देश मे 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य है,सशक्त भाजपा, विकसित भारत की संकल्पना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहे है आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के सभी शुभेच्छकों और कार्यकर्ताओं के लिए संगठन पर्व के रूप मे है,भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सबसे जीवंत पार्टी है, हमारी पार्टी भारत के लोकतांत्रिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी है, क्योंकि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है,हमारे लिए संगठन महज एक कागज पर बनी हुई प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी पार्टी का प्राण और आत्मा है, सोनी ने कहा कि भाजपा के सभी शुभेच्छकों सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आइए, फिर से एक बार भाजपा से जुड़ें और हमारे संगठन को एक नई ऊंचाई के शिखर तक ले जाएं केंदीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि हमारे यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है,इस सच्चाई को आज कोई नकार नहीं सकता कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास कम हुआ है,भारत की राजनीति में इससे पहले नेताओं की कथनी और करनी में जो विश्वास का संकट पैदा हुआ था, उस विश्वसनीयता के संकट को किसी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है, तो वो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है,भाजपा एक मात्र दल है. जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है प्रदेश सदस्यता अभियान के सहसंयोजक व दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी देश का प्रधानसेवक होने के नाते, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्व करने के नाते प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं,लेकिन उसके बावजूद भी हम सबके लिए वो आदर्श हैं,उन्होंने हमेशा इस बात को अपने आप में जीया है कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन प्रथम है,संगठन को जब भी आवश्यकता पड़ी है, व्यस्ततम समय में भी वो पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है,ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है,भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved