For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102273876
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से शनिवार को नगर में विराट हिंदू भगवा यात्रा निकाली गयी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सुनसान रेतीले धोरों में थार जीप द्वारा बदस्तूर जारी मौत के खेल में शनिवार को मासूम बच्चों सहित करीब 12 लोगों की जान पर बन आई। |  Ajmer Breaking News: पूरे देश सहित अजमेर में भी मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं, |  Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: 11 सितंबर 2024। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहें।

Post Views 141

September 11, 2024

केंद्रीय मंत्रियों सहित गणमान्य नेताओं से मुलाकात कर राजस्थान के विकास के मुद्दों पर की विस्तार से चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का दिल्ली दौरा
केंद्रीय मंत्रियों सहित गणमान्य नेताओं से मुलाकात कर राजस्थान के विकास के मुद्दों पर की विस्तार से चर्चा

              नई दिल्ली/अजमेर, 11 सितंबर 2024। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहें। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्प संख्यक मामलों के मंत्री श्री किरन रिजीजू तथा केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों से राजस्थान और अजमेर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारी श्री बी.एल. संतोष एवं श्री सुनील बंसल से भी मुलाकात कर चर्चा की।
              राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात कर देश-प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों एवं राजस्थान विधानसभा में किये जा रहे नवाचारों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें ‘हिंदूवा सूर्य महाराणा प्रताप’ पुस्तक भेंट की। 
              श्री देवनानी ने उनसे राजस्थान में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने श्री शेखावत से कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की दिशा में और अधिक कार्य किया जाना चाहिए। इसी तरह अरावली पर्वत श्रृंखला एवं विविध वन्य जीवों एवं वानस्पतिक प्रजातियों से भरपूर अजमेर में भी पर्यटन विकास की विपुल संभावना है। इस दिशा में भी प्रयास किए जाएं।

केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू को दी राजस्थान विधानसभा में होने वाले नए प्रोजेक्ट की जानकारी, बजट बढ़ाने का आग्रह
              श्री देवनानी ने केंद्रीय संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरण रिजिजू जी से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इंडिया अर्थात भारत पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री देवनानी ने केंद्रीय मंत्री को राजस्थान विधानसभा में शुरू किये जा रहे नेशनल ई विधानसभा एप्लीकेशन प्रोजेक्ट की जानकारी सहित अन्य नवाचारों से भी अवगत कराया। 
              उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा को पेपर लैस बनाने के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) का कार्य प्रगति पर है। आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व इसकी स्थापना संबंधी कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए आवंटित बजट को भी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने श्री रिजीजू से अजमेर के मामलों पर भी चर्चा की।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से भेंट, विकास कार्यों पर चर्चा
              श्री देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद श्री भागीरथ जी चौधरी से भी भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री से राजस्थान व अजमेर से सम्बंधित विकास कार्यों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। 
              श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल से भी शिष्टाचार भेंट कर हाल ही में सम्पन्न बजट सत्र पर चर्चा की। संगठन से संबंधित मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved