Post Views 561
September 2, 2024
भाजपा सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ
आज दिनांक 2 सितंबर 2024, को भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान 2024 को लॉन्च किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान 2024 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण कर किया, भाजपा के संविधान के मुताबिक हर 5 से 6 साल में सदस्यता अभियान चलाया जाता है,भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है. बीजेपी के इस मेगा अभियान में आज पीएम मोदी ने 2 सितंबर को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाया,कल दिनांक 3 सितंबर को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी सदस्यता लेंगे, फिर 4 सितंबर को जिला स्तर से इस अभियान का शुभारंभ होगा
भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष रमेश सोनी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश भर में कोई भी मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का प्राथमिक सदस्य बन सकता,इसके तहत मौजूदा सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है
भाजपा ने पूरे देश मे 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य है,सशक्त भाजपा, विकसित भारत की संकल्पना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहे है
आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के सभी शुभेच्छकों और कार्यकर्ताओं के लिए संगठन पर्व के रूप मे है,भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सबसे जीवंत पार्टी है, हमारी पार्टी भारत के लोकतांत्रिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी है, क्योंकि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है,हमारे लिए संगठन महज एक कागज पर बनी हुई प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी पार्टी का प्राण और आत्मा है,
सोनी ने कहा कि भाजपा के सभी शुभेच्छकों सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आइए, फिर से एक बार भाजपा से जुड़ें और हमारे संगठन को एक नई ऊंचाई के शिखर तक ले जाएं
केंदीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि हमारे यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है,इस सच्चाई को आज कोई नकार नहीं सकता कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास कम हुआ है,भारत की राजनीति में इससे पहले नेताओं की कथनी और करनी में जो विश्वास का संकट पैदा हुआ था, उस विश्वसनीयता के संकट को किसी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है, तो वो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है,भाजपा एक मात्र दल है. जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है
प्रदेश सदस्यता अभियान के सहसंयोजक व दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी देश का प्रधानसेवक होने के नाते, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्व करने के नाते प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं,लेकिन उसके बावजूद भी हम सबके लिए वो आदर्श हैं,उन्होंने हमेशा इस बात को अपने आप में जीया है कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन प्रथम है,संगठन को जब भी आवश्यकता पड़ी है, व्यस्ततम समय में भी वो पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं।
हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है।
आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है,ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है
आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है,भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।
जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है, आंतरिक लोकतंत्र निरंतर उसमें पनपता नहीं है तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों को हम देख रहे हैं,मोदी सरकार जनहितैषी और पारदर्शी होने के लिए समर्पित है। भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के अपने मंत्र से निर्देशित होकर समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सदस्यता के नवीनीकरण हेतु मिस्ड कॉल किए
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved