July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: तीसरे दिन भी जमकर बरसे बादल। पूरे शहर में रहा बारिश का शोर। यातायात हुआ बाधित। , सिटी रिपोर्ट। अजमेर लगातार तीसरे दिन शहर पर बादलों की मेहरबानी रही। सुबह से ही मौसम खुशनुमा होने के साथ साथ हल्की हल्की बूंदा बांदी होती रही। 10 बजे बाद यह बूंदा बांदी तेज बरसात में बदल गई। विभिन्न स्थानों पर हुई तेज बरसात के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। अधिकांश मार्गों पर पानी भरने से यातयात भी बाधित रहा। शुक्रवार को भी दो घंटे से अधिक हुई बरसात के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ था।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अजमेर सेंट्रल जेल में बंद हार्ड कोर्ड अपराधी शिवराज की तबीयत खराब होने के कारण उसे जेएलएन अस्पताल लाया गया। अपराधी शिवराज को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस के हथियार बंद सिपाही जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवराज को चिकित्सकों को दिखाने के बाद उसे पुन कड़ी सुरक्षा में जेल ले जाया गया।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर शिव बाग स्थित अर्दचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्र धारा का आयोजन किया गया। हर साल की तरह हुई सहस्त्र धारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल चढ़ाया। पंडितों द्वारा वैदिक नियमों से पूजा पाठ किया गया। सहस्त्र धारा के बाद शाम को प्रसादी भी हुई। इस मौके पर भगवान शिव के मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अजमेर के सांसद संावरलाल जाट को हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। अस्पताल में जाट को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लिए राजस्थान दौरे पर आए हुए हैं। जयपुर भाजपा कार्यालय में शनिवार को अमित शाह का संासदों और विधायकों से पार्टी की रीति नीति पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अजमेर के सांसद सावरलाल जाट को हार्ट अटैक आ गया। जिस समय संासद जाट को हार्ट अटैक आया उस समय भाजपा मुख्यालय पर न तो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध थी और न ही कोई ऐंबुलेंस। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा मुख्यालय से बाहर कर सभी तरह की व्यवस्थाओं को अंजाम देना पउ़ा। आनन फानन में ऐबुंलेंस बुलाई गई और सांसद जाट को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सांसद जाट की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिंलेटर पर रखा है। संासद जाट को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। इस दौरान भाजपा मुख्यालय से अस्पताल तक के सारे रास्ते पर चलने वाले यातायात को रोक कर मार्ग खाली करा लिया गया।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर शहर के एक होटल में घरेलू उद्योग से जुड़ी महिलाओं के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्सा में महिलाओं ने भाग लिया। अजमेर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक मसलिनी अग्रवाल ने महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को काफी सराहा जा रहा है।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर शहर में बरसात का दौर बना हुआ है। सावन के महीने में इंद्र देव की कृपा से आनासागर झील में क्षमता से अधिक पानी आ चुका है। शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने झाील एरिए से पानी को कम करने के लिए तीन चैनल गेटों को खोला। चैनल गेट खोलने के बाद बहने वाले पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हर साल बारिश के दौरान चैनल गेट खोलकर आनासागर झील का पानी निकाला जाता है। तीनों चैनल गेटों को कई घंटों के लिए खोला कर पानी को कम किया गया। आनासागर झाील की क्षमता 13 फीट पानी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के बाद झाील क्षेत्र में 13 फीट पानी आ चुका है। निगम प्रशासन ने एक मीटिंग के बाद इस पानी को निकालने का निर्णय किया
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सरकारी तंत्र पुराने कुओं के प्रति कितना गैर जिम्मेदार रहता है। इसकी एक बानगी अजय नगर क्षेत्र में देखने को मिली। बिना मुंडेर वाला यह कुआ एक गाय की मौत का कारण बन जाता। गनीमत रही कि कुए में गाय गिरी यदि कोई इंसानी बच्चा गिर जाता तो बड़ी बात होने में देर न लगती। शहर के अयजनगर सतगुरु कॉलोनी में एक ऐसा ही वाक्या हुआ। जिसमें एक गाय बिना मुडेर वाले कुए में गिर गई। इस घटना में लोगों का गाय प्रेम चरम पर देखने को मिला। कुए में गाय गिरी तो लोग भी चैन से नहीं बैठे। लोगों ने अपना सारा काम धाम छोडक़र गाय को कुए से निकालकर ही संास ली। गाय को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची। कोई दो घंटे की मशक्कत के बाद लोग गाय को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मोटी रस्सी और सिड्डी के सहारे गाय को बाहर निकाला।
July 21, 2017
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: नियमित पदोन्नित की मांग को लेकर दिया धरना। उपनिदेशक कार्यालय पर बैठे अध्यापक और प्रधानाध्यापक। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी। सिटी रिपोर्ट। अजमेर नियमित पदोन्नित की मांग को लेकर वरिष्ठ अध्यापक प्रधानाध्यापक संघ के बैनर तले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने धरना दिया। उपनिदेशक प्रारंम्भिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पर एक सूत्रीय मांग को लेकर दो घंटे का धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved