Post Views 1041
July 22, 2017
अजमेर के सांसद सांवर लाल जाट को आया हार्ट अटैक। जयपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती। वेङ्क्षटलेटर पर जिंदगी और मौैत के बीच कर रहे हैं संघर्ष। अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जाना हाल।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अजमेर के सांसद संावरलाल जाट को हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। अस्पताल में जाट को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लिए राजस्थान दौरे पर आए हुए हैं। जयपुर भाजपा कार्यालय में शनिवार को अमित शाह का संासदों और विधायकों से पार्टी की रीति नीति पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अजमेर के सांसद सावरलाल जाट को हार्ट अटैक आ गया। जिस समय संासद जाट को हार्ट अटैक आया उस समय भाजपा मुख्यालय पर न तो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध थी और न ही कोई ऐंबुलेंस। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा मुख्यालय से बाहर कर सभी तरह की व्यवस्थाओं को अंजाम देना पउ़ा। आनन फानन में ऐबुंलेंस बुलाई गई और सांसद जाट को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सांसद जाट की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिंलेटर पर रखा है। संासद जाट को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। इस दौरान भाजपा मुख्यालय से अस्पताल तक के सारे रास्ते पर चलने वाले यातायात को रोक कर मार्ग खाली करा लिया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved