Post Views 1171
July 22, 2017
13 फीट क्षमता वाली आनासागर झील पानी से हुई लबालब। पिछले दो दिनों की मूसलाधार बरसात के बाद खोले गए तीन चैनल गेट। बारादरी पर देखने को मिल रहा है अदभुत नजारा।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
शहर में बरसात का दौर बना हुआ है। सावन के महीने में इंद्र देव की कृपा से आनासागर झील में क्षमता से अधिक पानी आ चुका है। शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने झाील एरिए से पानी को कम करने के लिए तीन चैनल गेटों को खोला। चैनल गेट खोलने के बाद बहने वाले पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हर साल बारिश के दौरान चैनल गेट खोलकर आनासागर झील का पानी निकाला जाता है। तीनों चैनल गेटों को कई घंटों के लिए खोला कर पानी को कम किया गया। आनासागर झाील की क्षमता 13 फीट पानी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के बाद झाील क्षेत्र में 13 फीट पानी आ चुका है। निगम प्रशासन ने एक मीटिंग के बाद इस पानी को निकालने का निर्णय किया
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved