July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सरहदों पर भले ही बैजू खान हिम्मत के साथ दुश्मनों का मुकाबला करता रहा हो लेकिन पारिवारिक जिंदगी की जंग अपने बेटे के कारण हारता नजर आ रहा है। सरहद पर सीना तानने वाला ये भूतपूर्व सैनिक अपने बेटे से इतना परेशान हो चुका है कि उसकी हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर और एसपी के पास न्याय की गुहार लगा रहा है। शुक्रवार को बैजू खान अपने बेट अमजद खान की प्रताडऩा से तंग आकर अपनी पत्नी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। होरइजन हिंद न्यूज से उसने अपने दुख और तकलीफ को साझा किया। आप ही सुन लिजिए बेटे की मारपीट से दुखी एक पिता की पीड़ा।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिर्पोट। अजमेर मूसलादार बरसात का दौर आज दूसरे दिन भी जारी रहा। बारिश के बाद शहर की सडक़ों पर पानी भर गया। सडक़ों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ। लोगों को खासी परेशिानियों का सामना करना पड़ा। पानी में गाडी बंद ना हो जाए इसलिए लोग अपनी गाडियों को दौड़ाते हुए नजर आए। ऐसे नजारे शहर के कई रोड़ों पर देखने को मिले।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी न्यूज। अजमेर देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचा। दल के सदस्यों ने ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर अकीदत के फूल पेश कर चादर चढ़ाई। दल में मुम्बई भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शैलर के साथ भाजपा अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान भी शामिल रहे। भाजपा के इस प्रतिनिधि मंडल में 5 सदस्य शामिल थे। दल का स्वागत स्थानीय भाजपा अल्पसंख्यक नेताओ ने किया।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर क्या आपकी गाडी के रजिस्ट्रेशन को 15 साल पूरे होने जा रहे हैं। यदि हां तो आप आरटीओ जाकर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन जरुर करा लें। अन्यथा परिवहन विभाग आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर देगा और वाहन कंडम हो जाएगा। ये कहना है आरटीओ अधिकारियों का। असल में हर वाहन का रजिस्ट्रेशन केवल 15 साल के लिए होता है। इसके बाद लोग 5 साल के लिए एक बार फिर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लेकिन इन नियमों की जानकारी के अभाव में लोग सडक़ों पर गाडिया दौड़ाते रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट की एंपावर कमेटी ने इस मामले में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद परिवहन विभाग जागा। अब वाहनों के रजिस्ट्रेशन जांचने का काम काम बड़े पैमाने पर शुरू हो चुूका है। अवधि पार रजिस्ट्रेशन वाली 300 से अधिक गाडियां जब्त की जा चुकी है। विभाग की ओर से वाहन चालकों को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं। इसी के चलते परिवहन विभाग में लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। इसके साथ ऐसे सभी वाहनों को सीज भी किया जाएगा जो 24 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराएंगे।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर राज्य मंत्रालिक कर्मचारियों ने 7 वें वेतन आयोग की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की तरह 7 कर्मचारियों को 7वे वेतन आयोग का लाभ नहीं देना चाहती। इससे कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पउ़ रहा है। कर्मचारी संघ की ओर से सरकार को लगातार अनुरोध किया जात रहा है लेकिन सरकार की उदासीनता बनी हुई है। मंत्रालिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर हाथीखेड़ा के सैंकडों लोगों ने आबादी भूमि की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। लोगों ने पहले कलेक्ट्रेट फिर एडीए पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि हाथी खेड़ा ग्राम पंचायत में हाथीखेड़ा सहित काजीपुरा और बारोज गांव आते हैं। एडीए ने काजीपुरा और बोराज को तो तीन तीन सौ बीघा जमीन आबादी की दे दी लेकिन हाथी खेड़ा इससे वंचित रह गया। जबकि हाथी खेड़ा की आबादी 10 से 12 हजार है। ऐसे में लोगों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आबादी भूमि नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन के लिए चेताया है।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने दो कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्यवाही में मध्य प्रदेश के एक युवक बलवीरसिंह को गिरफ्तार किया है। उससे 5 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में अब्दुल हमीद नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई है। इससे 5 किलों चांदी बरामद कर जब्त की गई है। जीआरपी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली थी। दोनों रेलवे टस्ेशन पर संदिज्ध अवस्था में घूम रहे थे।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर न्याययिक कर्मचारियों के आंदोलन के चलते अजमेर की अदालतों का काम काज ठप रहा। कर्मचारियों ने अदालती कामों का बहिष्कार किया। इससे पहले कोर्ट परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। न्याययिक कर्मचारी सेठी आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए लंबे से समय मांग कर रहे है। राज्य सरकार द्वारा अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पहले कर्मचारियों ने काली पटटी बांधकर कार्य करते हुए आंदोलन किया था लेकिन अब कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है।
July 21, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेल गाडियों के बड़ते लोड को कम करने के लिए बहुत जल्दी मदार और दौराई के स्टेशनों से रेलगाडियां चलेंगी। रेल प्रशासन द्वारा दोनों ही स्टेशनों पर इस दिशा में बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। दोनों ही स्टेशनों पर अतिरिक्त प्लेट फार्म बनाए जा रहे हैं। मदार रेलवे स्टेशन का कार्य तो बहुत जल्दी तीन महीने में पूरा होने वाला है। वहीं दौराई रेलवे स्टेशन के कार्य को पूरा होने में एक साल का समय लग सकता है। शुक्रवार को रेलवे जीएम अनिल सिंघल ने दौराई और मदार रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का दौरा किया। सिंघल के साथ अजमेर मंडल के कई बड़े रेल अधिकारी भी थे। सिंघल ने किए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता को जांचा। उल्लेखनीय है कि अजमेर में तीर्थराज पुष्कर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह होने के कारण देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसी कारण पुष्कर और उर्स मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव काफी हो जाता है। इसे कम करने के लिए रेल प्रशासन ने मदार और दौराई के रेलवे स्टेशनों को विकसित कर कुछ रेलगाडियां इन स्टेशनों से शुरू करने का निर्णय लिया। जिससे अजमेर रेलवे स्टेशन के यात्ररी दबाव को कम किया जा सके।
July 20, 2017
July 20, 2017
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved