Post Views 1361
July 21, 2017
वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा रिन्यू। 15 साल की मियाद पूरी होने पर गाडी हो जाएगी कंडम। 24 जुलाई से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू। परिवहन विभाग हुआ सख्त। 300 गाडियां की जब्त।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
क्या आपकी गाडी के रजिस्ट्रेशन को 15 साल पूरे होने जा रहे हैं। यदि हां तो आप आरटीओ जाकर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन जरुर करा लें। अन्यथा परिवहन विभाग आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर देगा और वाहन कंडम हो जाएगा। ये कहना है आरटीओ अधिकारियों का। असल में हर वाहन का रजिस्ट्रेशन केवल 15 साल के लिए होता है। इसके बाद लोग 5 साल के लिए एक बार फिर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लेकिन इन नियमों की जानकारी के अभाव में लोग सडक़ों पर गाडिया दौड़ाते रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट की एंपावर कमेटी ने इस मामले में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद परिवहन विभाग जागा। अब वाहनों के रजिस्ट्रेशन जांचने का काम काम बड़े पैमाने पर शुरू हो चुूका है। अवधि पार रजिस्ट्रेशन वाली 300 से अधिक गाडियां जब्त की जा चुकी है। विभाग की ओर से वाहन चालकों को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं। इसी के चलते परिवहन विभाग में लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। इसके साथ ऐसे सभी वाहनों को सीज भी किया जाएगा जो 24 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराएंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved