Post Views 2711
July 21, 2017
आबादी भूमि की मांग को लेकर हाथी खेड़ा के लोग उतरे सडक़ों पर। कलेक्ट्रेट और एडीए पर किया प्रदर्शन। बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
हाथीखेड़ा के सैंकडों लोगों ने आबादी भूमि की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। लोगों ने पहले कलेक्ट्रेट फिर एडीए पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि हाथी खेड़ा ग्राम पंचायत में हाथीखेड़ा सहित काजीपुरा और बारोज गांव आते हैं। एडीए ने काजीपुरा और बोराज को तो तीन तीन सौ बीघा जमीन आबादी की दे दी लेकिन हाथी खेड़ा इससे वंचित रह गया। जबकि हाथी खेड़ा की आबादी 10 से 12 हजार है। ऐसे में लोगों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आबादी भूमि नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन के लिए चेताया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved