Post Views 861
July 20, 2017
सिटी रिपोर्टर- न्यायिककर्मियों की हड़ताल से अदालती कामकाज प्रभावित
प्रदेश में शेट्टी कमीशन की सिफारिशों को लागू करवाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के न्यायिक कर्मचारी गुरूवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे न्यायिक कार्य खासा प्रभावित हुआ। अजमेर के न्यायिक कर्मचारियों ने सुबह जयपुर के लिए कूच किया और वहां उग्र प्रदर्शन कर मांगे मनवाने के लिए दबाव बनाया।
प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में 13 हजार 500 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए। न्यायिककर्मी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर शेट्टी पे कमीशन की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते अदालतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। अजमेर न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप माथुर ने बताया कि सरकार को घेरने के लिए जयपुर में विशाल प्रदर्शन रखा गया है। यहां से सभी कर्मचारी जयपुर जाकर उक्त प्रदर्शन में शामिल होंगे और शेट्टी पे कमीशन की मांगे मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। यदि फिर भी सरकार नहीं मानती है तो कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved