July 22, 2017
July 22, 2017
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर राजराजेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्र धारा का आयोजन किया गया। हर साल की तरह हुई सहस्त्र धारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल चढ़ाया। पंडितों द्वारा वैदिक नियमों से पूजा पाठ किया गया। सहस्त्र धारा के बाद शाम को प्रसादी भी हुई। इस मौके पर भगवान शिव के मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर वार्ड 19 में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद विजय सिंह गहलोत की पहल पर हुए इस शिविर का लाभ साढं तीन सौ से अधिक लोगों ने उठाया। श्ाििवर में विभिन्न बिमारियों की जांच की गई। समाज सेवी संस्थाओं द्वारा दवाईयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर संासद सावरलाल जाट के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दुआ की गई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर हाजिरी देकर संासद जाट के लिए दुआ की। पदाधिकारियों ने मन्नत का धागा भी बांधा। उल्लेखनीय है कि शनिवार की दोपहर सांसद जाट को जयपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक आ गया था। उन्हें उपचार के लिए जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सांसद जाट की हालत चिंता जनक बनी हुई है।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: एसडीएम ने खोले अटल सेवा केंद्र के ताले। आबादी भूमि घोषित करने को लेकर चल रहा है आंदोलन। हाथीखेड़ा गांव के लोगों ने किया था एडीए पर प्रदर्शन। सिटी रिपोर्ट। अजमेर हाथी खेड़ा गांव में आबादी भूमि देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत गांव वालों ने अटल सेवा केंद्र पर ताला जड़ दिया था। शनिवार को एसडीएम सहित अन्य अधिकरियों ने ग्रामीणों के साथ समझाइस कर केंद्र का ताला खोला। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्दी ही हाथीखेड़ा में आबादी भूमि देने का आश्वासन भी दिया है।
July 22, 2017
अजमेर न्यूज़: इंडो नेपाल समरसता मिशन यात्रा 2017 को लेकर चर्चा करने अजमेर आए नेपाल सरकार के उपराष्ट्रपति के राजनैतिक व सांस्कृतिक सलाहकार महावीर प्रसाद टोरडी शनिवार को दोपहर में किशनगढ डाक बंगले पर कुछ देर रुके। यहां लोगो ने टोरडी का स्वागत किया । कार्यालय मिशन एडवाइजर माधुरी गुप्ता ने बताया कि सार्क सांस्कृतिक समन्वय संगोष्टी का मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल की वैदिक संस्कृति को पूरे विश्व में उच्च स्थान दिलाना है। साथ ही दुनिया के 8 वें ताकतवर देश भारत को सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलवाने के लिए सार्क सदस्य देशों का नैतिक समर्थन प्राप्त करने का है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved