July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर यूं तो अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपए खर्च कर विकास का दावा भी किया जा रहा है। लेकिन कई क्षेत्रों के हालात विकास के इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। शहर में ऐसे कई क्षेत्र जहां की सुध लेने के लिए न कभी कोई नेता पहुंचे और न ही कभी प्रशासनिक अधिकारियों को फुर्सत मिली। जिसके चलते इन क्षेत्रों के लोगों का जीवन जीना दुर्भर हो गया है। यहां के लोग विकास के थोथे दावों के बीच नरकीय जीवन जी रहे हैं। स्मार्ट सिटी की चर्चा के बीच सिलावट मोहल्ले के हालात चीख चीख कर नेताओं और अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं। यदि सरकार और प्रशासन संवेदनशील है तो फिर सिलावट मोहल्ले के लोग ऐसी जिंदगी जीने को क्यूं मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पार्षद भी पूरी तरह असंवेदनशील बना हुआ है। कई सालों से अपने आशियाने बनाकर रहने वाले इस क्षेत्र के लोगों कहना है कि आखिर अब जाएं तो जाएं कहां । एक और स्मार्ट सिटी की गाथा है तो वहीं सिलावट मोहल्ले के क्षेत्रवासी उस विकास को आईना दिखा रहे हैं। सुनिए उनकी परेशानी उन्हीं की जुबानी।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर असामाजिक तत्वों ने घरों के बाहर खड़े तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से हडक़ंप मच गया। घटना के बाद पीर रोड पर रहने वाले लोगों में अपने वाहनों को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। लोगों में रोष भी व्याप्त है। रविवार की देर रात इस क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वोंं ने घर के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल सहित दो काइनेटिक स्क्ूटरों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने लोगोंं ने अच्छा खासा रोष जाहिर किया। लोगों को इस तरहकी घटनाएं और होने की आशंका है। क्षेत्रीय पार्षद भरत ढोलखेडय़िा रोष जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं के बराबर है जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर प्रधानाध्यपक और अध्यापकों की वाक पीठ संगोष्ठी शुरू हुई। राजकीय सावित्री प्राथमिक स्कूल में शुरू हुई संगोष्ठी दो दिन चलेगी। संगोष्ठी के पहले दिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में शिक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए विचार विमर्श हुआ।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सावन के सोमवार पर पुरानी मंडी स्थित दादी धाम में भगवान शिव की सहस्त्र धारा का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने जल चढाया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मंदिर समिति की ओर से भगवान भोलेनाथ की प्रसादी भी की गई। मंइिदर में हर साल सहस्त्र धारा का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर जल चढ़ाते हैं।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सावन के सोमवार पर केसरगंज सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में जल धारा के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा हुई। भोलेनाथ के भक्तों ने दूध, दही और जल चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिवलिंग पर जल और बील पत्र चढ़ाकर मनोकामानएं मांगी। केसरगंज शिव मंदिर में हुई सहस्त्र धारा। शिव के भक्तों ने मनाया सावन का सोमवार। जल चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु। सिटी रिपोर्ट। अजमेर सावन के सोमवार पर केसरगंज सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर में जल धारा के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा हुई। भोलेनाथ के भक्तों ने दूध, दही और जल चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिवलिंग पर जल और बील पत्र चढ़ाकर मनोकामानएं मांगी।
July 23, 2017
July 23, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर कोर्ट लिपिक के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। अजमेर की विभिन्न स्कूलों में सुबह 9 बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। कोर्ट परीक्षा से जुड़े अधिकारियों द्वारा विशेष फ्लाइंग बनाकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तलाशी भी ली गई।
July 23, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर हरियाली अमावस्या पर पूरे जिले में हर हर महादेव का नमन गूंजा। शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी। तीर्थ राज पुष्कर से बउ़ी संख्या में कांवड़ निकली। नाचते गाते श्रद्धलुओं ने लंबी दूरी पार कर शिव मंदिरों में पुष्करराज का जल चढ़ाया। कांवड़ यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। छोटे बच्चे भी कावड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने। हरियाली अमावस पर सुबह से ही कावड़़ यात्राओं का दौर शुरू हो गया। डीजे की धुनों पर नाचते गाते कावड़ यात्राएं निकली। ढोलों की धुनों ने भी राजस्थानी संस्कृति की छठा बिखेरी। विभिन्न स्थानों पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved