Post Views 1221
July 24, 2017
असमाजिक तत्वों ने फूंके तीन वाहन। पीर रोड क्षेत्र में मचा हडक़ंप। लोगों ने जताया रोष।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
असामाजिक तत्वों ने घरों के बाहर खड़े तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से हडक़ंप मच गया। घटना के बाद पीर रोड पर रहने वाले लोगों में अपने वाहनों को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। लोगों में रोष भी व्याप्त है। रविवार की देर रात इस क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वोंं ने घर के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल सहित दो काइनेटिक स्क्ूटरों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने लोगोंं ने अच्छा खासा रोष जाहिर किया। लोगों को इस तरहकी घटनाएं और होने की आशंका है। क्षेत्रीय पार्षद भरत ढोलखेडय़िा रोष जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं के बराबर है जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved