July 24, 2017
July 24, 2017
July 24, 2017
July 24, 2017
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर प्रदेश की जनता के चेहरे पर हैप्पीनेस लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सावन महीने के सोमवार के मौके पर रुद्राभिषेक और सहस्त्र धाराओं के लिए प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसी क्रम में अजमेर के मदार गेट स्थित शांति ईश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और सहस्त्रधारा का आयोजन शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख वंदना नोगिया शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने पवित्र सावन मास के प्रत्येक सोमवार पर देवस्थान विभाग के सानिध्य में होने वाले सरकार की ओर से आयोजित अनुष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में खुशहाली और प्रदेशवासियों के चेहरे पर हैप्पीनेस देखना है। इस अनुष्ठान के माध्यम से जिले के सांसद प्रोफेसर सांवरलाल जाट के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई है।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविAद्यालय में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर सफलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले एग्जाम के कन्वीनर प्रोफैसर बी पी सारस्वत को सरकार ने विश्वविद्यालय का सचिव नियुक्त किया है। सारस्वत के इस पद पर आने के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट किया कि वह सचिव पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और विश्वविद्यालय में उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से छात्रों को अध्ययन कार्य में लाभ होगा।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर कलेक्ट्रेट कार्यालय के परिसर में संचालित राज्य बीमा विभाग में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब कार्यालय की छत का प्लास्टर तेज आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा। इस समय कार्य कर रहे एक कर्मचारी दिनेश वर्मा छत का प्लास्टर गिरने से गंभीर रुप से जख्मी हो गया। बड़े क्षेत्र का प्लास्टर गिरने की वजह से ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्लास्टर सर पर गिरते ही वर्मा के सर से खून का फव्वारा बह निकला। जिसे देख कर्मचारी सकते में आ गए। तुरंत घायल कर्मचारी को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त हो गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया एक और स्मार्ट सिटी को लेकर करोड़ों रुपए का खर्च किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कलेक्टर परिसर में ऐसे भी कार्यालय हैं जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं और किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। लेकिन किसी को परवाह नहीं है।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने भी आंदोलन की राह पर उतरने का ऐलान कर दिया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन की एक आम सभा बस स्टैंड के पास वर्कशॉप में आयोजित की गई। सभा को फेडरेशन के अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार की कर्मचारी नीति के खिलाफ जमकर रोष जताया। कर्मचारी नेताओं ने रोष जताते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा। सभ के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
July 24, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की भले ही कोई घोषणा नहीं हुई हो लेकिन चुनावी माहौल की रंगत जरूर दिखने लग गई है। राजनैतिक दलों के विद्यार्थी संगठनों से टिकट के दावेदार अपनी कवायद में जुट गए हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसयूआई से विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे की इच्छुक तीन छात्राओं ने बकायदा अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। तीनों ने एनएसयूआई से टिकट मांगा है।
July 24, 2017
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved