July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने नाग पहाड़ को अतिशय क्षेत्र घोषित कर उसके विकास की मांग की है। एडवोकेट हरीसिंह गर्जुर के नेतृत्व में समाज के एक शिष्ट मंडल ने कलेक्टश्र से मुलाकात कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि नाग पहाड़ गुर्जर समाज की आस्था का केंन्द्र है। हर साल हरियाली अमावस्य पर गर्जुर समाज की ओर से यहां मेला लगाया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। पदाधिकारियों द्वारा मेला स्थल पर पहुंचने के लिए सीड्डिया बनाने सहित लाइट औश्र पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सरकारी स्कूलों के हालातों को बदलने के लिए शिक्षा विभाग ने ज्ञान संपर्क पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से स्कूलों के विकास के लिए धन अर्जन किया जाएगा। यह धन दानदाताओं से एकत्रित किया जाएगा। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से इस योजना पर काम शुरू हुआ है। स्कूलों के विकास के लिए विभिन्न तरह के प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए समाज के भामाशाहों की मदद ली जाएगी। इस बहाने दो काम एक साथ हो जाएंगे। एक तो स्कूलों का विकास होगा। दूसरा लोगों का जुड़ाव भी स्कूलों से हो जाएगा। इस योजना का उद्घाटन शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने किया। योजना का शुभारंभ करते हुए शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने 11 हजार रुपए का दान किया तो वहीं जिला कलेक्टर ने भी एक चेक के माध्यम से इस योजना में सहयोग किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 5 अगस्त को जयपुर में होने वाले फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन में इसका शुभारंभ करेंगी। बाईट:-वासुदेव देवनानी,राज्यमंत्री बाईट:-गौरव गोयल,कलेक्टर
July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: स्कूल पूर्व शिक्षा से छोटे बच्चों को जोडऩे के लिए सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी परियोजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए सेक्टर 4 में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद रेखा पिन गोलिया और पार्षद चंचल मेहरवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खुशी परियोजना हिंदुस्तान जिंक और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और सहयोगिनियों सहित खुशी परियोजना से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया । वार्ड संख्या 33 और 34 में निकाली गई रैली के माध्यम से छोटे बच्चों के माता को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को आंगनवाड़ी भेजने के अनेक फायदे की जानकारी दी। इस रैली का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक अलका शर्मा ने किया ।
July 25, 2017
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved