July 25, 2017
July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अजमेर कोर्ट के न्यायिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश मंगलवार को भी जारी रहा। सेठी आयोग की सिफारिशों की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कोर्ट में काम काज ठप पड़ा है।
July 25, 2017
July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट अजमेर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए हाईकमान के आदेश के बाद कांग्रेस नेताओं में सक्रियता आ गई है। अजमेर के प्रभारी प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओंंकी बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परेशानी और उनका समाधान भी पूछा गया। बैठक मेें कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में प्रतिपक्ष का नेता अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जिससे परेशानी खड़ी हो रही है। भाया ने समाधान बताते हुए पार्षदों से कह दिया कि आप लोग खुद नाम तय कर दीजिए। बस फिर क्या था कांग्रेस के 22 पार्षदों में से 19 पार्षदों ने अपने आपको खुद ही नेता प्रतिपक्ष का दावेदार बता दिया। प्रमोद जैन भाया ने ऐसी स्थिति में फैसला प्रदेशाध्यक्ष के नाम छोड़ कर इतिश्री कर ली। कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा के विस्तारक और बूथ स्तर के कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की रणनीति को सुधारने की बात भी कही। कांग्रेस की बैठक में विरोध के कुछ स्वर भी फूटे लेकिन उन्हें आसानी से दबा भी दिया गया। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने का मंत्र भी दिया।
July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर , सावन के महीने में कावड़ यात्राओं का दौर बना हुआ है। सेन समाज ने भव्य कावड़ यात्रा निकाली। पुष्कर से शुरू हुई कावड़ यात्रा पुरानी मंडी स्थित सैन मंदिर पर समाप्त हुई। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओंं ने सैन समाज की कावड़ यशत्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कावड़ यात्रा के सैन मंदिर पहुंचने के बाद सहस्त्र धारा और प्रसादी भी आयोजित की गई।
July 25, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर लॉयनेस क्लब अजमेर द्वारा फॉयसागर रोड पुलिस चौकी के पास वार्ड न. 4 में स्थित श्री करंट वाले बालाजी मंदिर में पोधारोपण किया गया। क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि रविवार को नगर निगम महापौर धंमेंद्र गहलोत , लायंस क्लब के प्रान्तपाल लायन सतीश बंसल, लॉयनेस क्लब की प्रान्तीय अध्यक्ष लायन आभा गांधी ने पौध रोपण किया। इस अवसर पर गहलोत ने पेड़ो का महत्व बताया। मंदिर विकास समिति संयोजक लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि हरियाली और पूजा के लिए बड़ पीपल, तुलसी, अशोक, नीम, गुलमोहर के पौधे ट्री गॉर्ड सहित लगाए गए। इस मौके पर पार्षद राजेन्द्र पंवार, ज्ञान सारस्वत, कैलाश अग्रवाल, पुलिस निरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग थे।
July 25, 2017
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved