For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103429019
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: फ्लाइंग बर्ड्स सोसाइटी द्वारा साइबर अपराध सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला, |  Ajmer Breaking News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे वार के बीच कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली, |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में लेडी योगा ट्रेनर ने एक युवक पर छेड़छाड़ और एआई से एडिट डांस वीडियो वायरल करने का धमकी |  Ajmer Breaking News: मीनू स्कूल चाचियावास में पूज्य पारबह्रा ट्रस्ट चिकित्सा इकाई द्वितीय आशागंज ,अजमेर द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित केम्प का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: रीट-2024 का परीक्षा परिणाम घोषित, 6 लाख अभ्यार्थी हुए पास, लेवल-1 में 62.33%, लेवल-2 में 44.69% और दोनों में 50.77% अभ्यार्थी हुए उत्तीर्ण  |  Ajmer Breaking News: मोदी सरकार की नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में खुशी का माहौल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एयर रेड और बम ड्रॉप की सूचना पर जिला और पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य विभागों ने की मॉक ड्रिल, |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ज्वेलर्स की शॉप से बुर्का धारी महिला ने ₹6 लाख रुपए कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र चुराए, |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज व जिला स्पेशल टीम अजमेर ने अवैध हथियार मय कारतूस के एक आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर नेस्तनाबूद करने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी | 

Ajmer News:

July 26, 2017

अजमेर न्यूज़: तीज के त्योंहार पर जमकर नाची महिलाएं।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर राजस्थान की संस्कृति का प्रतिक तीज का त्योंहार महिलाओं के लिए हर्षों उल्लास लेकर आया। शहर में भर में विभिन्न महिला संगठनों ने अपने अपने तरीके से तीज का उत्सव मनाया। महिलाओं ने आकर्षक परिधान पहनकर सामूहिक नृत्य किया। सावन के बीत गाए और माहौल को खुशनुमा बना दिया। नई नवेली दुल्हनों के लिए तो तीज का दिन खास रहा। उनके पीहर पक्ष से कपड़ और मिठाइयां आई। देर शाम तक महिलाओं के कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर चलते रहे।

July 26, 2017

अजमेर न्यूज़: सावन के महीने में शिवालयों को पूजे जाने का सिलसिला बना हुआ है।

अजमेर न्यूज़: सहस्त्रधारा में भाग लेकर मंत्री भदेल ने चढ़ाया जल। भोलेनाथ से की अच्छी बरसात की प्रार्थना। सावन के महीने में पूजे जा रहे हैं शिवालय। सिटी रिपोर्ट। अजमेर सावन के महीने में शिवालयों को पूजे जाने का सिलसिला बना हुआ है। विभिन्न स्थानों पर भगवान शिव के मंदिरों में सहस्त्र धारा का आयोजन हो रहा है। मंत्री अनतिा भदेल ने भी महादेव मंदिर जाकर मनोकामना की। भदेल ने भोलेनाथ पर जल अर्पण कर प्रदेश में अच्छी बरसात की कामना की।

July 26, 2017

अजमेर न्यूज़: फिल्म निदेशक अनीस बैजमी ने की दरगाह की जियारत।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर जाने माने फिल्म डॉरेक्टर अनीस बैजमी ने गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। नो एंट्री और वेलकम जैसी हिट फिल्में बनाने वाले अनीस बैजमी ने ख्वाज गरीब नवाज की मजार पर चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी की दुआ की। अनीस ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर सुकून मिलता है।

July 26, 2017

अजमेर न्यूज़: चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में दिया धरना।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर पीसांगन के गांव कारनोस के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के बाहर अपना धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कारनोस में राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोग चारागाह जमीन पर कब्जा जमा कर बैठे हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अब कलेक्टर से ही आशा बाकी रह गई है।

July 26, 2017

अजमेर न्यूज़: कमाल की इंजीनियरिंग हो रही है अलवर गेट क्षेत्र में।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सरकारी महकमें के इंजीनियरों की इंजीनियरिंग भी कमला की है। अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने में जुटे इन इजींनियरों की कला का एक ऐसा नूमना सामने आया है कि उसे देखकर आम आदमी भी कह सकता है निर्माण कार्य गलत हो रहा है। अलवर गेट क्षेत्र में एक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों को नाले का नाप तोल ही समझ नहीं आ रहा है। नाले की ऊंचाई इतनी रखी जा रही है कि बरसात या फिर अन्य किसी भी तरह का सडक़ का पानी उसमें नहीं जा सकता है। या यंू कह लिजिए कि इंजीनियरों को इस बात का पूरा अनुमान है कि बरसात का पानी बहुत समझदार है और इस नाले की डिजाइन के अनुसार वह अपने व्यवहार में बदलाव करेगा। नाले की बनावट कहीें चौड़ी है तो कहीं सकरी। यह नाले की गहराई सडक़ से मात्र छह से आठ इंची गहरी की गई है। अब यह नाला क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनने जा रहा है। ऐसी इंजीनियरिंग लोगों के गले नहीं उतर रही है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि इस तरह का निर्माण कराकर नगर निगम प्रशासन जनता के पैसे की बर्बादी कर रहा है। नाले के निर्माण से समस्या घटेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी। हॉरइजन हिंद न्यूज ने नाले की ऐसी डिजाइन के बारे में ठेकेदार से बता करनी चाही तो ठेकेदार सहित उसके कर्मचारी कैमरे को देखते ही बिना कोई जवाब दिए वहां से चलते बने। लोगों ने इस निर्माण पर अच्छी खासी नाराजगी जताई है।

July 26, 2017

अजमेर न्यूज़: HORIZON HIND NEWS - NEWS PROMO

अजमेर न्यूज़: HORIZON HIND NEWS - NEWS PROMO

July 25, 2017

अजमेर न्यूज़: बूथ इकाई को ऐसा मजबूत कर लें की भाजपा मुकाबले मे ही नही रहे प्रमोद भाया

अजमेर न्यूज़: बूथ इकाई को ऐसा मजबूत कर लें की भाजपा मुकाबले मे ही नही रहे प्रमोद भाया

July 25, 2017

अजमेर न्यूज़: स्कूली बच्चों ने किया कारगिल शहीदों को नमन।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर शहर के स्कूली बच्चों ने कारगिल के शहीदों को नमन किया। बच्चों ने एक रैली निकाली और अजमेर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

July 25, 2017

अजमेर न्यूज़: नियमों की पालना कराने के लिए स्कूल वैन संचालकों पर हुई सख्ती।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर यातयात नियमों को धत्ता बताते हुुए चल रही स्कूल वैनों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से इन वाहनों के कागजों को जांचने के साथ उसमें बैठने वाले विद्यार्थियों की गिनती भी की जा रही है। नियमों को तोडऩे वाले वैन संचालकों के खिलाफ चालान भी बनाए जा रहे हैं।

July 25, 2017

अजमेर न्यूज़: सभी दुःखों का कारण मोह  डा श्री ज्ञानलता

अजमेर न्यूज़: सभी दुःखों का कारण मोह  डा श्री ज्ञानलता

July 25, 2017

अजमेर न्यूज़: HORIZON HIND NEWS - BULLETIN 25 JULY 2017

अजमेर न्यूज़: HORIZON HIND NEWS - BULLETIN 25 JULY 2017

July 25, 2017

अजमेर न्यूज़: सिविल लाइन थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा अन्र्तराज्य चोर गिरोह।

अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस के हत्थे अन्र्तराज्य चोर गिरोह के दो लोग हत्थे चढ़ हैं। इनसे कारें बरामद की गई। इनमे एक दिल्ली नंबर की गाडी है। पहले तो दोनों ने पुलिस के समाने कुछ भी नहीं कबूला। दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। बाद में पुलिस ने कुछ जगह के वीडियो फुटेज दिखाए। फिर सख्ती से की गई पूछताछ में दोनों ने कई वारदात होना कूबला। इनमें स एक विजय प्रकाश के खिलाफ तो यूपी के कई शहरों में बड़ी वारदातों के 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसी तरह दूसरा कार्तिक दिल्ली का रहने वाला है। उसके खिलाफ भी कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों के साथ कई और अपराधी भी जुड़े हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने जब्त की गई कार से कई तरह के औजार भी बरामद किए है।




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved