July 26, 2017
July 26, 2017
July 26, 2017
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अंदर कोर्ट क्षेत्र में एक शराबी ने देर रात ऐसा तमाशा खड़ा किया कि लोग परेशान हो गए। शराबी कई लोगों के घरों में घुस गया। उसे एक मकान से निकाला जात तो वो दूसरे मकान में घुस जाता। शराबी संदिज्ध बताया जा रहा है। वह अजमेर से बाहर का लग रहा है। परेशान लोगों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। सूचना के बाद एक पुलिस कर्मी टेक्सी लेकर अंदर कोट पहुंचा। शराबी को टेक्सी में बैठाने के लिए पुलिस कर्मी को काफी मशक्कत करनी पउ़ गई।
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर विधिक सेवा प्राधिकरण ने समाजिक सेवा बनाई है। यह सेना विभिन्न तरह के विवादों को निपटाने और लोगों तक कानूनी जानकारियां पहुंचाने में अहम रोल अदा करेगी। सामाजिक सेना से समाज के सभी तबकों को जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को प्राधिकरण ने एक बैठक बुलाकर सेना से जुड़े लोगों को कानून के बारे में जानकारियां देते हुए उन्हें जागरूक किया।
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। विभिन्न मांगों को लेकर आए दिन कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शित किया जा रहा है। बुधवार को कर्मचारियों ने रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते अदालतों का काम काज प्रभावित हो रहा है।
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर मदार गेट स्थित कहार समाज के शिव मंदिर में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। सहस्त्र धारा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान शिव की अराधना की। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर में सहस्त्र धारा के बाद भगवान भोलेनाथ की प्रसादी भी आसयोजित की गई।
July 26, 2017
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अजमेर के ई रिक्शा संचालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ई रिक्शा संचालकों का कहना है कि ट्रेफिक पुलि स उन्हें बिना वजह परेशान कर रही है। उनके चालान बनाए जा रहे हैं। ई रिक्शा को जब्त किया जा रहा है। ई रिक्शा संचालकों ने ट्रेफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। ई रिक्शा संचालकों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर रेलवे कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। रेलवे कर्मचारी अब अपनी बीमारी का प्राइवेट हॉस्पिटल गीतांजलि में इलाज करा सकेंगे। रेलवे प्रशासन और गीताजंलि हॉस्पिटल प्रशासन के बीच इस बात का करार हो चुका है। डीआरएम पुनित चावला की उपस्थिति में गीतंाजलि हॉस्पिटल के प्रशासक ने इस बात का एलान करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों के लिए गीतांजलि में कैशलेश ईलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
July 26, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सावन महीने में आया हरियाली तीज का त्योहार संपूर्ण जिले सहित प्रदेश में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुहाग से जुड़े इस पर्व को मनाने के लिए महिलाओं ने व्रत उपवास भी किए। महिलाओं ने धार्मिक मान्यताओं को निभाया। शादी होने के बाद दुल्हन के लिए हरियाली तीज के दिन खास महत्व होता है। इस दिन ससुराल पक्ष के लोग दुल्हन के निवास पर विभिन्न परिधान और मिठाइयां लेकर इस पर्व को मनाने के लिए पहुंचते हैं। भजन और गीत के आयोजन होते हैं । इस पर्व को लेकर यह भी मान्यता है कि इसे अनादि काल में सुहाग की दीर्घायु और सफल दांपत्य जीवन के लिए मनाया गया था। तभी से यह परंपरा जारी है। इस खास मौके पर महिलाएं लहरिया परिधान पहनकर इठलाती हैं। महिलाएं सुहाग की लंबी आयु के लिए भगवान शिव की प्रार्थना भी करती हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved