Post Views 11
July 26, 2017
महिलाओं ने मनाया सावन की तीज। दुल्हनों की पहली तीज पर पहुंचा सिंजारा। सुहाक की लंबी उम्र के लिए की गई कामना।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
सावन महीने में आया हरियाली तीज का त्योहार संपूर्ण जिले सहित प्रदेश में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुहाग से जुड़े इस पर्व को मनाने के लिए महिलाओं ने व्रत उपवास भी किए। महिलाओं ने धार्मिक मान्यताओं को निभाया। शादी होने के बाद दुल्हन के लिए हरियाली तीज के दिन खास महत्व होता है। इस दिन ससुराल पक्ष के लोग दुल्हन के निवास पर विभिन्न परिधान और मिठाइयां लेकर इस पर्व को मनाने के लिए पहुंचते हैं। भजन और गीत के आयोजन होते हैं । इस पर्व को लेकर यह भी मान्यता है कि इसे अनादि काल में सुहाग की दीर्घायु और सफल दांपत्य जीवन के लिए मनाया गया था। तभी से यह परंपरा जारी है। इस खास मौके पर महिलाएं लहरिया परिधान पहनकर इठलाती हैं। महिलाएं सुहाग की लंबी आयु के लिए भगवान शिव की प्रार्थना भी करती हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved