July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर राजकीय कन्या महाविद्यालय में चुनावी रंगत के साथ धूम मचनी शुरू हो गई है। कॉलेज में आने वाली नई विद्यार्थियों का ढोल बाजे के साथ स्वागत किया जा रहा है। इस मौके पर छात्राएं जमकर नाच रही है। इस बाहने चुनाव लडऩे की इच्छुक छात्राओं ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। कॉलेज परिसर और कॉलेज के बाहर बड़े बड़़े पोस्टर भी लग रहे हैं।
July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर नेकी की दीवार काफी लोकप्रिय हो रही है। जरुरतमंदों को इससे बड़ा लाभ मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ोदा के कर्मचारियों ने अपने उन सारे वस्त्रों का संग्रह किया जो वो नहीं पहनते थे। ऐसे सारे वस्त्रों को नेकी की दीवार पर टांगा गया। जरुरतमंदों ने इस दीवार से अपनी आवश्यकतानुसार कपड़े लेकर लाभ उठाया।
July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सेंट्रल जेल में बंद दो हार्डकोर्ड अपराधियों को चिकित्सा के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया। दोनो अपराधियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधी वाहन में अस्पताल लाया गया। दोनों को न्यूरो सर्जरी विभाग में दिखाया गया। इस दौरान जेएलएन अस्पताल का केज्युल्टी वार्ड और बाहर परिसर में लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर कॉलेजों में चुनाव की रंगत अलग- अलग तरह से देखने को मिल रही है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओंं ने विभिन्न तरह की अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देकर पानी, गंदगी सहित अन्य अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की।
July 28, 2017
July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर सावन का महीना लोगों को लुभा रहा है। शुक्रवार को दिन भर बादलों की अटखेलियां चलती रही। दोपहर बाद घनघोर घटाओं ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया। जिससे मौसम खुशनुमा बन गया। थोड़ी थोड़ी देर में बारिश की बूंदे मौसम को और अधिक रंगीन बनाती रही। आनासागर चौपाटी सहित अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ दिन भर बनी रही।
July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर प्रइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा कर दी है। स्कूलों की फीस निर्धारण के मामले में प्राइवेट स्कूल और सरकार के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक हुई । बैठक में फीस निर्धारण के लिए लिए सरकार की ओर से बनाए गए फार्मूले में विसंगतीयां बताई गई। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
July 28, 2017
अजमेर न्यूज़: सिटी रिपोर्ट। अजमेर अजमेर में चल रहे सब जूनियर अंडर 14 फुुटबॉल प्रतियोगिता अपने चरम पर है। शुक्रवार को राज्य की पांच जिलों की टीमों के बीच मैच हुए। शनिवार से प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मैच शुरू होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों की फुटबॉल टीम अजमेर आई हुई है।
July 28, 2017
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved