Post Views 11
July 25, 2017
सिटी रिपोर्ट अजमेर
प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए हाईकमान के आदेश के बाद कांग्रेस नेताओं में सक्रियता आ गई है। अजमेर के प्रभारी प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओंंकी बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परेशानी और उनका समाधान भी पूछा गया। बैठक मेें कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में प्रतिपक्ष का नेता अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जिससे परेशानी खड़ी हो रही है। भाया ने समाधान बताते हुए पार्षदों से कह दिया कि आप लोग खुद नाम तय कर दीजिए। बस फिर क्या था कांग्रेस के 22 पार्षदों में से 19 पार्षदों ने अपने आपको खुद ही नेता प्रतिपक्ष का दावेदार बता दिया। प्रमोद जैन भाया ने ऐसी स्थिति में फैसला प्रदेशाध्यक्ष के नाम छोड़ कर इतिश्री कर ली। कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा के विस्तारक और बूथ स्तर के कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की रणनीति को सुधारने की बात भी कही। कांग्रेस की बैठक में विरोध के कुछ स्वर भी फूटे लेकिन उन्हें आसानी से दबा भी दिया गया। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने का मंत्र भी दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved