Post Views 1191
July 24, 2017
रोडवेज कर्मचारी ने बजाया सरकार के खिलाफ बिगुल। आम सभा में नेताओं ने जताया रोष। सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने भी आंदोलन की राह पर उतरने का ऐलान कर दिया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन की एक आम सभा बस स्टैंड के पास वर्कशॉप में आयोजित की गई। सभा को फेडरेशन के अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार की कर्मचारी नीति के खिलाफ जमकर रोष जताया। कर्मचारी नेताओं ने रोष जताते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा। सभ के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved