Post Views 1261
July 22, 2017
सांसद सावरलाल जाट के लिए दरगाह में हुई दुआ। सांसद जाट को आया है हार्ट अटैक। जयपुर अस्पताल में चल रहा है इलाज।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
संासद सावरलाल जाट के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दुआ की गई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर हाजिरी देकर संासद जाट के लिए दुआ की। पदाधिकारियों ने मन्नत का धागा भी बांधा। उल्लेखनीय है कि शनिवार की दोपहर सांसद जाट को जयपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक आ गया था। उन्हें उपचार के लिए जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सांसद जाट की हालत चिंता जनक बनी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved