Post Views 1281
July 22, 2017
तीसरे दिन भी जमकर बरसे बादल। पूरे शहर में रहा बारिश का शोर। यातायात हुआ बाधित। ,
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
लगातार तीसरे दिन शहर पर बादलों की मेहरबानी रही। सुबह से ही मौसम खुशनुमा होने के साथ साथ हल्की हल्की बूंदा बांदी होती रही। 10 बजे बाद यह बूंदा बांदी तेज बरसात में बदल गई। विभिन्न स्थानों पर हुई तेज बरसात के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। अधिकांश मार्गों पर पानी भरने से यातयात भी बाधित रहा। शुक्रवार को भी दो घंटे से अधिक हुई बरसात के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved