January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: अजमेर 04 जनवरी। जिला कलक्टर अंश दीप ने बुधवार को उर्स मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेकर समीक्षा की। जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में उर्स मेला-2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 811 वां उर्स जनवरी माह में आयोजित हो रहा है। उर्स के दौरान व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दरगाह कमेटी, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोडवेज, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीएसएनएल, रसद विभाग, पुलिस विभाग, रेल्वे तथा अजमेर डेयरी सहित समस्त विभागाें को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।बैठक में विभागीय अधिकारियाें ने कार्याे की प्रगति से अवगत कराया। मेला क्षेत्र के समस्त हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही समस्त लीकेज सही किए गए है। कायड़ विश्राम स्थली में स्थाई पेयजल पाईपलाइन बिछाने का कार्य आगामी एक सप्ताह में पूर्ण कर पेयजल सप्लाई आरंभ करने के निर्देश दिए गए। रोड़वेज द्वारा जायरीन के लिए 50 गाड़ियां आरक्षित रखी गई है। इन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग लिया जाएगा।
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश भर के 33 जिलों में संगठन स्तर पर जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला उस वक्त शुरू किया गया जब सरकार का अंतिम चरण चल रहा है। 8 महीने बाद चुनाव होने हैं इससे पूर्व आनन-फानन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश भर में जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों का पिटारा खोला गया है। जिससे सोए और सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में जोश के साथ ही आक्रोश भी पैदा हो गया है। अजमेर में बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष थोपे जाने का दावा ठोकते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । कांग्रेसी कार्यकर्ता शमसुद्दीन और मुकेश सबलानिया ने बताया कि पूर्व में भी डॉ रघु शर्मा ने अपने पैनल के 10 चहेते लोगों को मनोनीत पार्षद नियुक्त कर दिया। वैसी स्थिति दोबारा से पैदा ना हो जाए इसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पहले से ही संगठन को चेताने लगे हैं और साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो जिला स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर पर संगठन को इसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: अजमेर 4 जनवरी, अग्रसेन महाराज की कर्मस्थली अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के तृतीय दिवस बुधवार को मार्बल नगरी किशनगढ़ में भव्य स्वागत किया गया । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। मंगल व अग्रवाल ने कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा के मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि अग्र विभूति स्मारक, अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्ट लक्ष्मी मंदिर के प्रति 1 करोड़ अग्रवाल परिवारों को जोड़ना, अग्रवाल समाज को संगठित करके समाज की ताकत का परिचय देना, विश्व शांति एवं मानवमात्र के कल्याण का संदेश जन- जन तक पहुँचाना, देश में संस्कारित समाज का निर्माण करना, यात्रा के माध्यम से युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति को सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय करना, अग्रवाल- वैश्य समाज के स्वतन्त्रता सेनानी एवं महापुरुषों की जानकारी जन जन को देना तथा अग्रोहा को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करना इस रथयात्रा के मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में देश के सभी अग्रवाल परिवारों के योगदान व आहुति के उद्देश्य से रथयात्रा के माध्यम से हुंडी के माध्यम से सहयोग राशि भी एकत्रित की जा रही प्रति हुंडी 500/- रुपये की बनवाई गयी है। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी व युवा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है तथा समाज बंधु तन मन धन से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सभी जगह अग्रवाल बंधुओं के साथ ही आमजन भी महालक्ष्मी जी का पूजन व आरती कर रहे हैं वहीं मंदिर निर्माण के लिये अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था द्वारा जारी की गयी हुंडी लेने के लिये भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में वैष्णव धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय भाजपा विस्तारक अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में कमल खिलाने को लेकर कमर कसी। भाजपा के वक्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए आह्वान किया तथा पार्टी और संगठन का विस्तार करने की बात पर जोऱ दिया दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई बड़े नेताओं ने भाग लिया समापन कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत पालिका अध्यक्ष कमल पाठक , पुष्कर नारायण भाटी मंडल अध्यक्ष , मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: प्रदेश में लगातार पेपर आउट होने को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर जमकर प्रर्दशन किया साथ ही राजस्थान सरकार की सद्वबुद्वि के लिए हवन कर सीनियर टीचर्स भर्ती परीक्षा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की । एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आसूराम डुकिया, ईकाई अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चौधरी, राजेन्द्र कालस ने कहा कि राजस्थान में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट हो जाने से मेहनतकश युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दिया गया। पूर्व में भी रीट सहित कई भर्तीयों के पेपर आउट हुए, जिनकी निष्पक्ष जांच राजस्थान की सरकार ने आज तक नहीं करवाई। क्योंकि सरकार के कई मंत्रीगण, अधिकारी किसी ना किसी भर्ती के पेपर को आउट करवाने में सम्मलित थे। ऐसे में इनकी निष्पक्ष जांच राजस्थान सरकार की कोई भी जांच एंजेसी नहीं कर सकती। अत: इस विषय को गंभीरता से लेकर युवाओं के सपनों की सौदागर बनी राजस्थान सरकार से तत्काल उक्त प्रकरणों की रिपोर्ट तलब कर तमाम ऐसी भतिर्यां जिनके पेपर आउट हुए थे उनकी जांच सीबीआई से करवाई जाए। साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की कार्यवाही की जाए।
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम उपायुक्त एवं अधिकारी व जिला खेल अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार ने जिला खेल अधिकारी ओमप्रकाश बारिया को निर्देश दिए कि बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण आरंभ किए जाएं। गुरुवार को सायं 4 बजे इन खेलों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इन खेलों के लिए इच्छुक खिलाड़ी इंडोर स्टेडियम कमेटी द्वारा पूर्व में निर्धारित मासिक शुल्क जैसे बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 400 रुपये, सीनियर के लिए 800 रुपये, टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए 300 रुपये, सीनियर के लिए 400 रुपये, लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए 600 रुपये, सीनियर के लिए 1000 रुपये और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के लिए 250 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। सुबह 6 से 9 बजे और अपराह्न 3 से सायं 8 बजे खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अजमेर में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलों का विस्तार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को यहां पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा ने बताया कि गत वर्ष निगम का बजट 38084.54 लाख रुपए था, जो इस साल बढ़कर 404करोड़ 24 लाख 77 हजार होने की संभावना है। पार्षदों का मानदेय बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पार्षदों की ओर से दिया है । इसे साधारण सभा में पारित कर सरकार को भेजा जाएगा। तारागढ़ पर नगर निगम की जमीन खाली पड़ी है। इस पर टेंडर लगाने के साथ ही प्रति व्यक्ति दस रुपए शुल्क लिया जाए, जिससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी हो जिससे कि उर्स मेले में डेढ़ करोड़ से की व्यवस्था की जा सके। यह राशि राज्य सरकार से लिए जाने, पेंशन व दूसरे कार्य पूरे किए जाने, एवीवीएनल से यहां प्रतिनियुक्ति पर लगे कार्मिकों को स्थाई नियुक्ति देने और स्ट्रीट लाइटों को लेकर राशि अनुमोदन करना आदि प्रस्ताव पार्षदों की ओर से दिया है। प्रमुख प्रस्ताव: पार्षदों की मानदेय में वृद्धि,उर्स में सड़क, पानी, बिजली व्यवस्थाओं के लिए अनुदान राशि,तारागढ़ पर निगम की खाली जमीन पर पार्किंग व एंट्री से राजस्व वसूली,दमकल चालकों का स्थायीकरण का प्रस्ताव शामिल है। आनासागर झील व पाल बिचला तालाब के नो कंस्ट्रक्शन का पुननिधारण,मृताश्रित कार्मिक के स्थायीकरण, तकनीकी कर्मचारी की सेवाएं लेने बाबत।परिवीक्षा काल में 10 सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति अवधि का परिवीक्षा काल बढ़ा कर स्थायीकरण,सफाई कर्मी के पुत्र को अनुकंपात्मक नियुक्ति।कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति की पुष्टिकरण, स्ट्रीटलाइट रखरखाव खर्च उत्तर विधानसभा 2.10 करोड़, दक्षिण विधानसभा 2.28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव शामिल है। 4 पटवारी पदों का सृजन।वार्डवार नालियां गंदगी सफाई आदि के लिए भवन निर्माताओं से 10 हजार सुरक्षा राशि वसूलना,मलबा शुल्क 300 वर्ग मीटर तक 3 हजार, 500 तक 10 हजार व 500 से अधिक 15 हजार की वसूली,आमसभा चुनाव रैली आदि कार्यक्रम पर 5 हजार प्रति आयोजन,पंजीकृत मैरिज गार्डन आदि विवाह कार्यक्रमों के लिए प्रति आयोजन 1 हजार रुपए वसूली,रोडवेज परिसर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवंटन शुल्कका प्रस्ताव शामिल है
January 4, 2023
अजमेर न्यूज़: इसी प्रकार 3 जनवरी 2023 की घटना अंतर्गत 5 साल की लापता नाबालिग लड़की को ट्रेन से बरामद किया गया | शिकायतकर्ता श्री साहिल ने रेल मदद के माध्यम से शिकायत की और सूचित किया कि गाड़ी संख्या 14705 देहर का बालाजी इंटरसिटी एक्सप्रेस मे आखरी से तीसरा या चौथा कोच है जिसमे एक 5 साल की बच्ची ट्रेन में छूट गई है उसके साथ एक बैग भी है । इसके अलावा कृष्ण नाम के एक और कॉलर का कॉल आया जिसने बताया कि - " उनकी बेटी दुसरी ट्रेन मे रह गई है, बेटी का नाम रितिका है।" दोनों शिकायतकर्ताओं का आकलन करने पर रेल सुरक्षा बल द्वारा जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि दोनों शिकायतें एक ही मामले के बारे में थीं। इसलिए, मामले की गंभीरता को देखते हुए, शिकायतकर्ता से संपर्क कर तस्वीरें/सूचना एकत्र की गई और रेवाड़ी जंक्शन पर संबंधित आरपीएफ अधिकारियों के साथ साझा की गई । रेवाड़ी जंक्शन पर आरपीएफ अधिकारियों को उक्त ट्रेन की तलाशी लेने और नाबालिग लड़की का जल्द से जल्द पता लगाने का निर्देश दिया। रेल सुरक्षा बल द्वारा लगातार मामले की निगरानी की जा रही थी । सूचना और निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ रेवाड़ी के अधिकारियों ने ट्रेन की तलाशी ली तो बच्ची ट्रेन मे मिल गई । इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी गई और बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। इस प्रकार आर पी एफ की त्वरित कार्यवाही से एक नाबालिग लड़की को बरामद कर बचा लिया गया। शिकायतकर्ता ने बच्ची के पुनः सही सलामत मिलने पर खुशी जाहीर की और रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अधीन भारतीय रेल अपने सभी यात्रियों और देश के नागरिकों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24x 7 हमेशा तत्पर है। यात्रियों से निवेदन है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत सूचित करें।
January 3, 2023
अजमेर न्यूज़: नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम उपायुक्त एवं अधिकारी व जिला खेल अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने जिला खेल अधिकारी श्री ओमप्रकाश बारिया को निर्देश दिए कि बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण आरंभ किए जाएं। गुरुवार को सायं 4 बजे इन खेलों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इन खेलों के लिए इच्छुक खिलाड़ी इंडोर स्टेडियम कमेटी द्वारा पूर्व में निर्धारित मासिक शुल्क जैसे बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 400 रुपये, सीनियर के लिए 800 रुपये, टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए 300 रुपये, सीनियर के लिए 400 रुपये, लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए 600 रुपये, सीनियर के लिए 1000 रुपये और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के लिए 250 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। सुबह 6 से 9 बजे और अपराह्न 3 से सायं 8 बजे खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अजमेर में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलों का विस्तार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को यहां पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
January 3, 2023
अजमेर न्यूज़: जिला रसद अधिकारी द्वारा ब्यावर रोड ग्राम सराधना में अवैध रिफिलिंग और भंडारण के मामले में की गई बड़ी कार्रवाई ग्राम सराधना स्थित होटल बालाजी के मालिक द्वारा अवैध रूप से 41 गैस सिलेंडर भंडारित किए जाने पर की गई कार्यवाही जांच दल में डीएसओ सेकेंड विनय कुमार शर्मा के साथ अब्दुल सादिक ईओ, अंकुश अग्रवाल ईआई योगेश कुमार मिश्रा ईआई व खान मोहम्मद शामिल रहे।
January 3, 2023
अजमेर न्यूज़: अजमेर 3 जनवरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भिक्षावृति मुक्त अजमेर की बैठकको सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग ने कहा कि अजमेर को भिक्षावृति मुक्त बनाने में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने सुझाव दिया कि दरगाह बाजार क्षेत्र के मोती कटला और अन्दर कोट के ढाई दिन के झोपडा क्षेत्र में इन्दिरा रसोई बनवाने से इस अभियान को बहुत महत्व मिलेगा। परियोजना अधिकारी एडी एसजेईडीडॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए व्हाट्स अप ग्रुप बनाया गया है।इसमें जिले के समस्त उच्च अधिकारी भी जोडे गए है।इसलिए समस्त व्यापारी गण अपने अपने क्षेत्र में भिक्षावृति में लिप्त लोगो और उनके संगठन की सूचना उस ग्रुप में ही पोस्ट करने अथवा सम्बंधित थाने में सूचित करने पर भिक्षावृति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लिप्त पाये जाने वालो के विरूद्व कार्यवाही की जिम्मेदारी सम्बंधित थाना प्रभारी की होगा। परियोजना अधिकारी डा.अभिषेक गुप्ता ने भिक्षावृति मुक्त अजमेर अभियान की आज तक की समसत गतिविधियो और उससे सम्बंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भिखावृति से मुक्ति पाने वाले व्यक्ति के आवास एवं पुनर्वास की व्यवस्था अजमेर जिला प्रशासन और एनजीओ के माध्यम से की जायेगी।इसलिए केवल व्हाट्स अप ग्रुप में सूचना ,फोटो,वीडियो भेजने से भिक्षावृति में लिप्त पाए जाने वालो को समझाइश अथवा पुलिस कार्यवाही जिला प्रशासन स्तर पर की जायेगी।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी एवं अन्य पदाधिकारियो ने समसत व्यापारियों से और आम नागरिको से अपील की है कि नकद राशि की भीख का दान देकर भिक्षावृति को बडावा नही दे।
January 3, 2023
अजमेर न्यूज़: अजमेर 3 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में फ्लेगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। तिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि एस्पिरेशनल ब्लॉक्स, राजकाज ई-फाइल मॉड्यूल, बाल गोपाल योजना, राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल, स्कूल यूनिफार्म योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कल्याण योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में ई केवाईसी सुधार के लिए उपखंड अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अजमेर में जवाजा, मसूदा तथा भिनाय तीन एस्पिरेशनल ब्लॉक्स है। इनमें 7 पैरामीटर्स पर मॉनिटरिंग की जाती है। इनमें संस्थागत प्रसव तथा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बौनापन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्य के मुख्य सचिव के निर्देशन पर नव वर्ष से अजमेर कलेक्ट्रेट में राजकाज ई-फाइल मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया है। इससे पेंडेंसी पेपर वर्क कम होगा एवं साथ ही अधिकारी फील्ड से भी फाइल चला सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को अपनी एसएसओ आईडी से राजकाज ई-फाइल मॉड्यूल पर फाइल बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 तथा 13 जनवरी को सभी उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्रार्थना सभा में बच्चों को दूध वितरण कार्यक्रम में दूध की क्वालिटी का निरीक्षण करेंगे।राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 26 जनवरी को होना प्रस्तावित है।