Post Views 01
March 9, 2026
नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने
अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत नया बाजार चौपड़ स्थित एक ज्वेलर ने कई लोगों को भरोसे में लेकर करोड़ों रुपए की ठगी करी कर ली और दुकान बंद करके पूरे परिवार सहित फरार हो गए इसके बाद पीड़ित लोग अब थाने पहुंच कर अपनी अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं ऐसे ही मामले में एक पीड़ित महिला से ज्वेलर ने करीब 10 लाख रुपए हड़प लिए। महिला ने ज्वेलर को चांदी के भाव बढ़ने पर अपने पास जमा कर रखी लगभग 4 किलो चांदी बेची थी लेकिन ज्वेलर ने कुछ पैसे देकर बाकी रकम नहीं दी। इसके बाद ज्वेलर दुकान बंद कर फरार हो गया अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। सोमवार को पीड़िता ने वकील के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी है। चांद बावडी अजमेर निवासी पीड़िता मंजू वाधवानी ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां गीता वाधवानी के साथ न्यू कवंडसपूरा में क्रॉकरी की छोटी सी दुकान चलाती है। बिजनेस के लिए पुरानी चांदी बेचने के लिए 26 जनवरी 2026 को अपनी मां के साथ नया बाजार अजमेर स्थित टी. के. सर्राफ की दुकान पर गई थी। वहां पुरानी चांदी का वजन कराने पर 4 किलो 420 ग्राम 900 मिलीग्राम थी। टीके सर्राफ के मालिक कालू भाई ने अपने ज्वेलर रिश्तेदार रॉयल ज्वैलर्स के मालिक सुरेश सोनी, उसके पिता राजकुमार सोनी और विशाल सोनी के पास भेजा उन्होंने चांदी के उस दिन के बाजार भाव 3 लाख 43 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से धर्म कांटे पर चांदी का तोल कराया ओर कुल 13 लाख 86 हजार 714 रुपए की चांदी बताइ।
जिसके बाद सौदा पक्का हो गया ओर ज्वेलर ने साढ़े तीन लाख नकद उसी समय दे दिए और बकाया 10 लाख 36 हजार 714 दो तीन दिन में देने का भरोसा देते हुए लिखत पढ़त कर ली। इसके बाद आए दिन कोई न कोई बहाना कर टालते रहे। 27 फरवरी 2026 को जब इनकी दुकान पर पहुंची तो दुकान बंद मिली और मोबइल फोन स्विच ऑफ मिला। पता चला कि ये लोग दुकान बंद कर फरार हो चुके हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन सभी ने मिलीभगत कर सोची-समझी साजिश के तहत रुपए हड़पे और अब दुकान बंद कर भाग गए। पीड़िता ने कहा कि ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए और बैंक खातों को फ्रीज किया जाए।
एडवोकेट वैभव जैन का कहना है कि यह अकेली महिला पीड़िता नहीं है इस मामले में अनेकों लोग सामने आ रहे हैं किसी से करोड रुपए किसी से सवा करोड रुपए किसी से लाखों रुपए आरोपी हड़प चुके हैं लेकिन पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। कह रही है पहले जांच करेंगे उसके बाद परिवाद दर्ज किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे आरोपियों को मदद मिल सकती है। लिहाज़ा मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुक आउट नोटिस जारी कर दिया जाए ताकि लोगों की मेहनत की कमाई को बचाया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved