For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120419713
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर

Post Views 01

March 9, 2026

गर निगम अजमेर के नवनिर्मित भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता व्यवस्था पुख्ता करने हेतु दिए टिप्स, बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता

स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर

9 मार्च 2026 सोमवार को प्रात 11:00 बजे नगर निगम अजमेर के नवनिर्मित भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता व्यवस्था पुख्ता करने हेतु दिए टिप्स, बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता

स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता सोमवार को अजमेर प्रवास पर रहे इस दौरान उन्होंने पंचशील स्थित नगर निगम के नए भवन के सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की ओर स्वच्छता को लेकर टिप्स देने के साथ-साथ रखरखाव तू आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किया बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने कहा कि आज मेरे द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी क्षेत्र की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जो कि निगम में आयोजित की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मुझे राजस्थान का तीसरी बार स्वच्छ भारत मिशन शहरी क्षेत्र का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

उसके निमित अजमेर में आज कार्यशाला में हमने सभी अधिकारियों को जिले स्तर के सारे निकायों के अधिकारी उसमें उपस्थित थे और अन्य अधिकारियों, ठेकेदारों को भी हमने आमंत्रित किया था। जैसे देवस्थान विभाग,जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग,नगर निगम भी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री जी की सोच है कि स्वच्छता को हर हाल में धरातल पर उतारना है उसके लिए क्योंकि मेरे अनुभव को मुझे शेयर करना था मैंने छोटे-छोटे टिप्स  निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए हैं। उनमें सबसे महत्वपूर्ण हमारा था डोर टू डोर कचरा संग्रहण जो कि पूरे राजस्थान में हो रहा है लेकिन उसमें सिस्टम को बदलने की आवश्यकता थी। यह काम 365 दिन होना चाहिए और 100% घरों के अंदर से कचरा उठाने चाहिए। टाइम बौंडेड मतलब समय के हिसाब से एक निश्चित समय पर हर व्यक्ति के घर पर गाड़ी पहुंचनी चाहिए प्रातः 10:00 बजे से पहले पहले कचरा संग्रहण हो जाना चाहिए। 

 सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे जो सार्वजनिक शौचालय मूत्रालय है वह मेरे द्वारा देखे गए काफी गंदे थे आज हमारे द्वारा डायरेक्शन दिए गए की 365 दिन दिन में तीन बार सार्वजनिक टॉयलेटों की सफाई होनी चाहिए और जिनके सारे फोटो जिओ टेक से ग्रुप के माध्यम से डालने हैं सभी निकायों व उपस्थित विभागों सभी ने इसमें अपनी सहमति दी है इसके अलावा प्लास्टिक कहीं खुले में नजर नहीं आना चाहिए, प्लास्टिक की थैलियां पूरे शहर में बिखरी हुई थी मेरे द्वारा आज निर्देशित किया गया है कि जहां तक हमारी निगाहें पहुंचे वहां तक प्लास्टिक की थैलियां नहीं दिखनी चाहिए। खाली प्लॉट जो आम व्यक्ति प्लॉट लेकर खाली छोड़ देता है वह कचरे के अड्डे बन जाते हैं ऐसी स्थिति में उसमें जीव जंतु पैदा हो जाते हैं। हमारे द्वारा यह निर्देशित किया गया कि खाली प्लॉट बिल्कुल साफ होने चाहिए, बाग बगीचे हमारे सुंदर होने चाहिए, जिसमें सफाई हो, झूले हो और जितने भी हमारे पर्यटक स्थलों को साफ होने चाहिए तथा एक बात हमें अक्सर देखने मिला है कि मीट मांस की दुकान अवैध रूप से शहरों में ज्यादा चलती है हमने पाबंद किया है कि जितनी भी मीट मांस की दुकान है वह बिल्कुल सिस्टमैटिक मतलब अगर किसी के पास लाइसेंस है तो वह मीट मांस को खुले में नहीं बेचे उसको कवर्ड करके बेचे अगर फिर भी कोई खुला बेचता है तो उसकी दुकान को सीज किया जाए। बिना लाइसेंस के अगर कोई मीट मांस की दुकान चला रहा है तो उसको बंद करें ।

गाय सड़कों पर नहीं घूमने चाहिए, इलेक्ट्रिसिटी पोल जितने भी है सब पर लाइट जगमग करनी चाहिए। नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के लिए जो भी आवश्यक है शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वह करना चाहिए । लोगों की शिकायत का निस्तारण तुरंत होना चाहिए और भी हमने जैसे होल्डिंग लगाना और हर निकाय को जिओ टेक से दिन में तीन बार टॉयलेट के फोटो और सफाई की जो भी गतिविधियां करेगा वह सारी गतिविधियां जिओ टेक से एक ग्रुप में डालनी होगी जिस ग्रुप की मॉनिटरिंग राजस्थान सरकार के द्वारा और मेरे द्वारा की जाएगी। अजमेर में जो गंदगी देखने मिल रही थी जो थड़ी वाले कचरा खुले में डाल देते थे हमने अधिकारियों को पाबंद किया है की जिम्मेदारी से उसका निस्तारण किया जाए जो भी गंदगी खुले में डाले 

उससे दंड लिया जाए। इसके अलावा जलदाय विभाग को भी हमने डायरेक्शन दिया है कि आप लोग कहीं भी पानी लीकेज हो तो उस पर कार्रवाई करें उस लीकेज को बंद करें तथा जिसके घर में पानी नहीं आ रहा है उसके घर में पानी पहुंचाना है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की जितनी भी सड़के शहर के अंदर है चाहे वह गारंटी पीरियड में है या नहीं है परंतु खड्डा किसी सड़क पर नहीं होना चाहिए। हमने सीवरेज लाइन के लिए एक स्पष्ट डायरेक्शन दिया है कि पूरे राजस्थान के अंदर सीवरेज की लाइनों के अंदर जो पब्लिक परेशान हो रही है चाहे वह कनेक्शन से संबंधित हो चाहे मेंटेनेंस से संबंधित हो आज हम देख रहे हैं कि ज्यादातर शहरों के अंदर सीवरेज लाइन खोदने के बाद लाइन डालने के बाद उसकी मेंटेनेंस का अभाव है हमने स्पष्ट निर्देश दिए की 1 किलोमीटर से ज्यादा खुला हुआ क्षेत्र नहीं होना चाहिए 90A है जो सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। आम जल अपना आशियाना बनाते हैं लेकिन उसे यह नहीं मालूम है की सुविधा कौन देगा वह निगम पालिका, परिषद के ऊपर डिपेंड रहता है जबकि प्राइवेट कालोनियां जितनी भी कट रही है। प्राइवेट कॉलोनी की जिम्मेदारी है कि यह सारी सुविधाएं उनको उपलब्ध कराएं लेकिन व्यक्तियों को मालूम नहीं है और अधिकारी इसका  दुरुपयोग कर रहे हमने अधिकारियों को भी पाबंद किया है कि 90A करने से पहले सारी सुविधाएं उसमें उपलब्ध हो जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved