For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120416172
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी

Post Views 01

March 8, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा उद्बोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वन विभाग में महिला कार्मिकों की बढ़ती भागीदारी को सराहनीय बताया।

संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी

अजमेर, 8 मार्च। अजमेर संभाग स्तरीय वन मेला रविवार 8 मार्च को महात्मा गांधी स्मृति वन उघान शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्री वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष रहे। श्री देवनानी के आने पर मुख्य वन संरक्षक श्रीमती ख्याति माथुर एवं उप वन संरक्षक श्री पी. बालामुरूगन द्वारा स्वागत किया गया। संभाग स्तरीय वन मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा उद्बोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वन विभाग में महिला कार्मिकों की बढ़ती भागीदारी को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता का संचार हो रहा है। उन्होंने आमजन के जीवन में वनों व वनों से प्राप्त उत्पादों, जडी-बूटियों का महत्व पुनः पुरातन संस्कृति अनुरूप बढाने के लिए इस प्रकार के आयोजनो को बढावा दिए जाने, वनो व वनभूमि को अतिक्रमण से बचाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड मां के नाम योजना तथा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा पौधारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासो का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण और संवर्धन हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आमजन के जीवन में वनों, वन उत्पादों तथा जड़ी-बूटियों के महत्व को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है। हमारी प्राचीन संस्कृति में प्रकृति और वनों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है, इसे आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वन मेले मे अजमेर संभाग के सभी वनमण्डलो की ओर से वन उत्पादों से संबंधित स्टॉल लगाई गई। इसमें वन मण्डल टोंक द्वारा पंच गौरव प्रजाति अमलताश की स्टॉल, विभिन्न वृक्षों से तैयार किए गए नहाने का साबुन, कपडे धोने का साबुन, सर्फ व आचार की स्टॉल, वन मण्डल नागौर की ओर से पंच गौरव खेजडी की स्टॉल, औषधीय पौधो की स्टॉल, मूंजा से बने उत्पादों व अरडू व शीशम की लकडी से निर्मित खिलौनों की स्टॉल, वन मण्डल अजमेर की ओर से पंच गौरव नीम की स्टॉल, विभिन्न वृक्षों के फल-फूल की स्टॉल, गुलाब से संबंधित उत्पादों की स्टॉल, भिन्न-भिन्न प्रकार के शहद की स्टॉल, वन मण्डल भीलवाडा की ओर से पंच गौरव अर्जुन की स्टॉल, औषधीय पौधों के बीज, रस व चूर्ण की स्टॉल लगाई गई। भीलवाडा से कंचन इंडिया लिमिटेड की ओर से डॉ. प्रियंका पटौदी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से तैयार किए गए फाईबर व विभिन्न वस्त्र उत्पादों की स्टॉल लगाई गई। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वन संरक्षक श्रीमति ख्याति माथुर एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत मे उप वन संरक्षक श्री राकेश कुमार शर्मा द्वारा मेले में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सेवानिवृत सहायक वन संरक्षक श्री मुलकेश कुमार सलवान द्वारा किया गया। वन मेले का अतिथियों द्वारा अवलोकन व निरीक्षण किया गया। आमजन द्वारा मेले में पधारकर स्टॉल से वन उत्पाद के बारे में रूचिपूर्वक जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जिला महामंत्री श्री राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, उप वन संरक्षक नागौर श्री विजय शंकर पाण्डे, उप वन संरक्षक भीलवाडा श्री मारिय शाइन, उप वन संरक्षक टोंक श्री विरेन्द्र सिंह कृष्णिया, उप वन संरक्षक श्री समीउल्लाह खान, उप वन संरक्षक श्री राकेश कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक श्रीमति विभा चौधरी, अधीनस्थ स्टाफ व आमजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved