Post Views 01
March 9, 2026
भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'चैंपियन. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया.'
इस विराट जीत के बाद पूरे देश भर में क्रिकेट प्रेमियों सहित देशवासियों में खुशी और जोश देखा गया। अजमेर के गांधी भवन चौराहे पर हजारों की संख्या में युवा युवतियों और शहरवासी एकत्रित हुए और ढोल की थाप पर तिरंगा हाथ में लेकर नाचते गाते भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved