Post Views 01
March 9, 2026
भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग,
तीन दमकलों ने बामशक्कत आग पर पाया काबू, दुकान मालिक ने भारत की जीत को बताया बड़ा, नुकसान की भरपाई भगवान करेगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर अजमेर में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इसी दौरान केसरगंज पड़ाव क्षेत्र में पटाखों की चिंगारी से एक मोबाइल एसेसरीज की दुकान में आग लग गई।बताया जा रहा है कि केसरगंज पड़ाव स्थित गणपति मोबाइल एसेसरीज की दुकान के बाहर चल रही आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी दुकान के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।दुकान मालिक सोनल ने कहा कि नुकसान से ज्यादा भारत की जीत की खुशी है, नुकसान की भरपाई तो फिर भी हो जाएगी लेकिन ऐसा ऐतिहासिक दिन दोबारा नहीं आएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved