For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120416161
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल,

Post Views 01

March 8, 2026

देर रात केंद्रीय बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, रोडवेज द्वारा बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, तो वही सरकार की निशुल्क यात्रा को बताया तोहफा

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल,

देर रात केंद्रीय बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, रोडवेज द्वारा बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, तो वही सरकार की निशुल्क यात्रा को बताया तोहफा


8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में  राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को भाजपा, कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने निर्बाध रूप से जारी रखा है। हर वर्ष 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रात 12:00 बजे से अगले दिन रात 12:00 बजे तक पूरे राजस्थान भर में समस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाती है, लेकिन अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर रात 12:00 से 1:00 बजे के बीच बसों की कोई व्यवस्था नहीं होने से बड़ी संख्या में बस स्टैंड पर मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बताया कि सरकार ने तो महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है लेकिन रोडवेज प्रबंधन उसके अनुरूप बसों की व्यवस्था क्यों नहीं करता। महिलाएं रात 10:00 बजे से ही बस स्टैंड पर डेरा डाले हुई थी।रात 12:00 बजे से बसों में यात्रा प्रारंभ होनी थी। अधिकतर महिलाएं धार्मिक यात्राओं पर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रही थी। रात के 1:00 बजे जब होराइजन हिंद न्यूज़ की टीम बस स्टैंड पर मौजूद थी तब तक एक दो बसों के अलावा कहीं बस नजर नहीं आ रही थी, ना ही कोई अधिकारी मौके पर मौजूद था। ऐसे में यात्रा करने वाली महिलाओं ने रोडवेज प्रबंधन पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जब रोडवेज बसों का इंतजाम नहीं कर सकता तो सरकार को उनके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकतर महिलाओं से बात हुई तो वह बता रही थी कि उन्हें वृंदावन जाना है गोकुल जाना है सांवरिया सेठ जाना है ऐसे सभी धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाली महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। महिलाएं देर रात को बस स्टैंड पर रात गुजरती नजर आई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved