For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120416168
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है

Post Views 01

March 8, 2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने रखी अजमेर प्रवेश द्वार से अम्बेडकर सर्किल तक सौंदर्यीकरण नींव, 8.83 करोड़ रूपए आएगी लागत

सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने रखी अजमेर प्रवेश द्वार से अम्बेडकर सर्किल तक सौंदर्यीकरण नींव

8.83 करोड़ रूपए आएगी लागत

अजमेर, 8 मार्च। बड़े शहरों में आपने देखा होगा खूबसूरत चौराहें, मूर्तियां, शिल्पकला, साफ-सुथरी चौड़ी सड़क और सुव्यवस्थित यातायात। यह सब कुछ होने जा रहा है अपने अजमेर में। अजमेर के प्रवेश द्वार से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक सौन्दर्यीकरण से शहर की सुंदरता में चार चांद लगने वाले हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को इन कामों की शुरूआत कर शहर को सौगात दी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को जयपुर रोड़ पर सौन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि अजमेर में प्रवेश के लिए सिंह द्वार बनाया जा रहा है। वहां से लेकर बस स्टैण्ड अम्बेडकर सर्किल तक 8.83 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण के काम होंगे। यह प्रोजेक्ट अजमेर में स्थित जयपुर रोड को राजस्थानी विरासत और नागरिक पहचान को प्रदर्शित करने वाले एक जीवंत शहरी स्थान में बदलता है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने बताया कि इस मार्ग पर अजमेर प्रवेश द्वार पर लाइटिंग के साथ विशाल मूर्तियां- राजस्थानी गायकार, नर्तकी, विशाल हाथी पर राजा का जुलुस और विरासत म्यूरल, पुष्कर जंक्शन को शानदार रूप देते हुए नवीन सर्किल बनाया जाएगा। इस पर शाही जुलूस की मूर्ति और पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगायी जाएगी। आईजीपी कार्यालय में स्क्रीन लिट वॉल आर्ट में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास एवं विरासत को उल्लेखित किया जाएगा। हिल-साइड ढलानों पर कहानी कहने वाले कैनवास, सेंट्रल जेल में एब्सट्रैक्ट आर्ट लैंडस्केपिंग, स्ट्रीट फर्नीचर, सोफिया गल्र्स कॉलेज के सामने और अम्बेडकर सर्कल में विशिष्ट नागरिक स्थल पर सुन्दर पौधे एवं लैंडस्केपिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सम्पूर्ण जयपुर रोड पर एक रंग में ही सभी स्कूल एवं कार्यालय भवनों की दीवारों पर सोंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। चितकार चित्रों के साथ लाल बलुआ पत्थर के मध्य मीडियन (डीवाईडर) को नया रूप दिया जाएगा। सजावटी प्रकाश, फव्वारा द्वीप, और फुटपाथ विकास किया जाएगा। करीब 18 सेंड स्टोन की छत्रियां 10 फवारें एवं 120 नयी लाइट पोल्स लगाए जाएंगे। डीवाईडर पर जोधपुरी स्टोन के पत्थर से नक्काशी के अतिरिक्त अंदर की सुन्दर हॉर्टिकल्चर कार्य करवाया जाएगा। 

श्री देवनानी ने कहा कि इस परियोजना में राजस्थानी स्थापत्य शैली और स्थानीय सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। इससे जयपुर रोड केवल एक यातायात मार्ग नहीं रहेगा, बल्कि यह सांस्कृतिक पहचान और नागरिक गौरव को प्रदर्शित करने वाली एक भव्य शहरी धुरी के रूप में विकसित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद अजमेर आने वाले पर्यटकों और नागरिकों को एक नए, स्वच्छ और सुंदर शहर का अनुभव होगा। यह प्रोजेक्ट राजस्थानी सामग्रियों का उपयोग करता है, हाइवे को एक समारोहिक शहरी रीढ़ में बदलता है जो सांस्कृतिक पहचान और नागरिक गर्व को मजबूत करता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved