Post Views 11
July 29, 2022
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर शाखा में परिवादी गणपत सिंह ने शिकायत दी कि उसके द्वारा एसडीएम कोर्ट में धारा 107 और 116 में दर्ज इस्तगासे पर कार्यवाही करने की एवज में एसडीएम का रीडर गिर्राज प्रसाद सैनी 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन सिद्ध कराने के लिए 1000 रुपये पूर्व में परिवादी से रीडर को दिलवाए। इसके बाद आज डिप्टी एसपी प्रभु लाल कुमावत के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने परिवादी द्वारा 9000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रीडर नसीराबाद गिरिराज प्रसाद सैनी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved