Post Views 31
March 10, 2026
अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल
सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट एक घंटे से ज्यादा चले सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध ,
अजमेर के मुख्य पोस्ट ऑफिस परिसर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई,जयपुर पासपोर्ट ऑफिस की ऑफिशियल मेल आईडी पर राजस्थान भर के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया इसके बाद मुख्यालय द्वारा सभी रीजनल ऑफिस को ईमेल सेंड किया गया ताकि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां मोर्चा संभाले इसी को देखते हुए अजमेर के मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को भी खाली करने के साथ ही पूरे परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया गया और जिला पुलिस व सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस दोनों ऑफिस के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर सघन चेकिंग की गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड,मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। ई-मेल कहां से आया, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। जहां धमकी के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। हालांकि इस मामले में संबंधित पुलिस थाने में मुकदमे में दर्ज कराए गए लेकिन आज तक उसमें क्या कार्रवाई हुई कुछ पता नहीं है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved