For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120505757
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल |  Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Post Views 01

March 10, 2026

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेष रुप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए बैटरी से चलने वाली कार (बैटरी ऑपरेटेड कार) सेवा की शुरुआत 7 मार्च 2026 को कर दी  गई है। 

अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेष रुप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए बैटरी से चलने वाली कार (बैटरी ऑपरेटेड कार) सेवा की शुरुआत 7 मार्च 2026 को कर दी  गई है। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर चलाया जा रहा है, सफलतापूर्वक संचालन पर इसे जल्द ही स्थाई रूप से संचालित किया जाएगा।  यह सेवा सभी यात्रियों, मुख्य रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी ताकि वे आसानी से प्लेटफॉर्म  और अपनी ट्रेन तक पहुँच सकें। अजमेर स्टेशन पर चलने वाली यह कार एक बार में 5 यात्रियों को ले जाने में सक्षम हैं। यात्री इस सेवा का लाभ प्लेटफॉर्म 01 पर  हेड टीसी आफिस या सहायता बूथ पर पूछताछ करके ले सकते हैं। मेसर्स  मां तारा इंटरप्राइजेज  द्वारा इसका संचालन किया जाएगा, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चो का कोई किराया वसूल नही किया जायेगा तथा 5 वर्ष व उससे अधिक आयु के यात्रियों  का किराया ₹30 प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। फिलहाल एक बैट्री संचालित कार का ही संचालन किया जा रहा है, लेकिन आवश्यकता होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved