Post Views 11
July 29, 2022
सी बी एस ई आर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 में 90% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पहल जन सेवा संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा 31 जुलाई रविवार को होने वाले सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर संस्था के संरक्षक विधायक अनिता भदेल ने अपने निवास स्थान पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अजमेर शहर के समस्त विद्यालयों में कक्षा 12 वी से उत्तीर्ण विलक्षण विद्यार्थियों का सम्मान समारोह दिनांक 31 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों ने 12वी कक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित कर अपने विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है उन सब विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह में विवेकानंद केंद्र की जीवनव्रती कार्यकर्ता प्रांजल जी व ब्रेन ट्रस्ट सोसायटी के फाउंडर उद्योगपति राधेश्याम चोयल आगामी भविष्य में कैरियर चयन सहित व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रेरणा दायी उद्बोधन देंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved