Post Views 61
July 29, 2022
अलवर गेट थाना अंतर्गत गांधी नगर नाका मदार A-102 में रहने वाली शोभा आर्य पत्नी अशोक आर्य के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शोभा आर्य की बहन विभा अरोड़ा ने अलवर गेट थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलवर गेट थाने के सब इंस्पेक्टर दातार सिंह मेड़तिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल का मौका मुआयना कर फिलहाल मकान को सील किया गया है। एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही गठित की गई टीम द्वारा साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।वही मकान मालकिन शोभा आर्य ने बताया कि वह अपने पति के साथ 20 जुलाई को अपनी बेटी से मिलने मुंबई चले गए थे। 26 जुलाई को रात 8:00 बजे करीब उनके पास फोन आया कि आपके घर में चोरी हो गई है। इसके बाद बहन विभा अरोड़ा को घर भेजा जिन्हें वह चाबी देकर गए थे तो उन्होंने देखा कि घर में सभी ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। पूरा मकान अस्त व्यस्त पड़ा है, अलमारी और लॉकर सब खुले पड़े थे उन्होंने बताया कि 2 गोल्ड की चेन लगभग 3 तोले की, टीन डायमंड रिंग, 34 चांदी के सिक्के, चांदी का लोटा और 2 लाख रुपये की नकदी घर से गायब है। अभी और जांच की जाएगी क्योंकि अभी घर सील है इसलिए कुछ बताया नहीं जा सकता कि कितना माल चोरी हुआ है, फिर भी 8 से 10 लाख का माल चोरी होने की आशंका है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved