For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120507690
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल |  Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है | 

अजमेर न्यूज़: 31 जुलाई को सावन महोत्सव समिति के तत्वाधान में सकल हिंदू समाज की भव्य कावड़ यात्रा का होगा आगमन

Post Views 11

July 29, 2022

शिव तांडव नृत्य इर विभिन्न झांकियों के साथ लगभग 15 सौ कावड़िये करेंगे विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक

शुक्रवार को हाथी भाटा में सावन महोत्सव समिति द्वारा बैठक का आयोजन कर 31 जुलाई को पुष्कर से अजमेर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए निकाली जाने वाली विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। आदर्श नगर से माखुपुरा तक के विभिन्न मंदिरों के कावड़ यात्रा प्रमुख बैठक में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 जुलाई को सभी मंदिरों की श्रावण महोत्सव समिति के बैनर तले एक विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उक्त  कावड़ यात्रा में लगभग 1000 से 1500 शिव भक्त शामिल होंगे। इस कावड़ यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्र भी बांटे गए हैं। जिसमें अरुण शर्मा, श्री राम सोनी आदर्श नगर, मनीष भढ़ाना बालूपुरा, सज्जन सिंह, गौरव गॉड विज्ञान नगर, सुरेंद्र सिंह अलकनंदा, वीरम सिंह, धर्म सिंह, भगत सिंह नरेंद्र सिंह, पर्वतेश्वर महादेव परबतपुरा, पृथ्वी सिंह, लोकेश मिश्रा सेठी कॉलोनी, राजेंद्र सिंह, संजय वैष्णव माखुपुरा, दिलीप मूर्तियां नरेंद्र विनोद जांगिड़ बड़गांव, पाला राम सैनी सुंदर विहार की कावड़ यात्रा की व्यवस्था करेंगे। कावड़ यात्रा में भगवान शिव के रथ के साथ कई झांकियां भी रहेगी।  बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरविंद यादव, विप्र सेना के प्रवक्ता नरेश मुद्गल, समाजसेवी हरीश गिद्वानी,कोटडा से महेंद्र शर्मा, नरेश चौधरी, मुकेश यादव आदि शामिल हुए। सभी आसपास के क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु आग्रह किया गया और विभिन्न मार्गो पर यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत की अपील की गई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल के नेतृत्व में मित्तल चौराहे पर स्वागत एवं और नाश्ता व ठंडाई की  व्यवस्था की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved