For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120507429
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल |  Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है | 

अजमेर न्यूज़: डिस्कॉम इंजीनियर के रिटायरमेंट पर शराब,शबाब ओर कबाब पार्टी में अश्लीलता की हदें पार

Post Views 41

July 29, 2022

डेढ़ माह पहले पुष्कर के एक होटल में हुई अश्लील पार्टी में 11 जिलों के कार्मिक हुए थे शामिल 

अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियरों के अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। यह वीडियो गत 18 जून को पुष्कर के एक नामी होटल में आयोजित पार्टी का बताया जा रहा है। पार्टी एसई स्तर के इंजीनियर ने अपने रिटायरमेंट के पहले दी थी, जिसमें 11 जिलों से आए इंजीनियर एवं कर्मचारी शामिल हुए थे। लेकिन इतने दिनों बाद यह वीडियो आपसी विवाद के बाद अब सामने आए है। कबाब,शबाब ओर शराब पार्टी के वीडियो को लेकर डिस्कॉम के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों सहित लोगों में खासी चर्चा बनी हुई है। पार्टी में शामिल कुछ इंजीनियरों ने बताया कि पार्टी में वीडियो बनाए जाने की मनाही थी, मगर मदहोश होने के बाद वीडियो बनाए गए जो अब आपसी विवाद के चलते वायरल हो रहे है। वीडियो में कुछ इंजीनियर इस सीमा तक आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे है कि इन दृश्यों को दिखाया भी नहीं  जा सकता। अजमेर डिस्कॉम एमडी एन.एस. निर्वाण का कहना है कि फिलहाल मेरी जानकारी में ऐसा कुछ आया नहीं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।वीडियो पहले चुनिंदा इंजीनियर एवं कर्मचारियों के पास ही थे मगर डांस पार्टी की चर्चा ने जोर पकड़ रखा था। 18 जून को पार्टी देने वाले इंजीनियर के रिटायरमेंट उपलक्ष्य में एक और पार्टी 30 जून को पुष्कर के एक अन्य होटल में हुई थी ,जिसमें इंजीनियरों से उपहार, पार्टी और शराब के लिए 5-5 हजार तथा बाबूओं एवं हेल्परों से 15-15 सौ रुपए कंट्रीब्यूशन के मांगे गए। इस पर शराब नहीं पीने वाले कर्मचारियों ने विरोध किया। मगर विरोध को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के आपसी विवाद के चलते वीडियो वायरल हो गए। गौरतलब है कि कुछ साल पहले अजमेर डिस्कॉम में एक लेखाधिकारी के रिटायरमेंट की खुशी में हाथीभाटा पावर हाउस में हर्ष फायरिंग भी हो चुकी है। जिसमें प्रबंधन ने जांच करवाकर कार्रवाई की थी। इसके बाद प्रबंधन ने हाथीभाटा पावर हाउस परिसर में रिटायरमेंट पर बैंड, ढोल बजाने एवं जुलूस निकालने पर  रोक लगा दी थी। दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने वायरल हो रहे वीडियो में शामिल इंजीनियरों को नसीहत दे कि वह भी किसी परिवार का हिस्सा है उनके घर में भी मां बहन और बेटी होंगी आज भी अपने आप को कितना शर्मिंदा महसूस कर रही होंगी उनकी इन हरकतों की वजह से।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved