Post Views 11
July 29, 2022
गौशाला भूमिप्रकरण में 87 बीघा भूमि को 18 साल पहले गौशाला के ट्रस्टियों द्वारा एक शिक्षण संस्थान को बेच देने और राजस्व विभाग द्वारा उसका संबंधित खरीदार कंपनी के नाम पर नामांतरण कर दिए जाने के विरोध में नागरिक सतर्कता समिति के बैनर तले पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी मनजीत सिंह हुडा द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के संबंध में विधानसभा प्रत्याशी18 पारस पंच वं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, सतर्कता समिति के सदस्य राधवलभ माहेश्वरी, एडवोकेट रामपाल कुमावत, नगर परिषद सभापति गोविंद पंडित, कांग्रेस नेता विपिन अग्रवाल, चेतन भट्ट आदि ने उपखंड अधिकारी राहुल जैन एवं जिला पुलिस सहायक अधीक्षक सुमित मेहरड़ा से मुलाकात कर श्री हुडा द्वारा आमरण अनशन को समाप्त करने के लिए समझाइश कर व वास्तविक प्रकरण को गौशाला के पक्ष में कार्यवाही करने की बात की। पंच व महेश्वरी ने बताया कि श्री हुडा द्वारा आमरण अनशन गोवंश को बचाने के हित में है। अत: प्रशासन को सतर्कता बरतते हुए इस प्रकरण का तत्काल समाधान निकालना चाहिए। क्योंकि यह प्रकरण 18 वर्ष पूर्व का है तथा सारे तथ्य गौशाला के पक्ष में है। लेकिन कुछ भूमाफियों द्वारा अधिकारियों को भ्रमित कर गौशाला की जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। जो सरासर गलत है। हुडा द्वारा जनहित में उठाया गया कदम वाजिब है। अत:उप खंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि समस्त प्रकरण जिला कलेक्टर व राजस्व मंत्री को अवगत करा दिया गया है। अत: हम चाहते हैं कि हुडा स्वस्थ रहें और स्वस्थ रहते हुए इस प्रकरण को सुलझाने में अहम भूमिका निभाए और अपना आमरण अनशन समाप्त करें ताकि हम सब मिलकर ब्यावर हित में आगे बढ़ सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved