For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120507380
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल |  Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है | 

अजमेर न्यूज़: गायत्री शक्तिपीठ दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा पदयात्रा का सरोवर पूजन के साथ हुआ समापन

Post Views 11

July 29, 2022

प्रदक्षिणा यात्रा में 5 दिनों तक पैदल चले आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर परिक्रमा मार्ग के  आधुनिकरण का लिया संकल्प

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि पुष्कर परिक्रमा मार्ग का आधुनिकरण एवं  सौदर्यीकरण किया जाएगा। निगम अध्यक्ष राठौड़ अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा के पांचवे दिन समापन पर आयोजित समारोह में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बृज की चौरासी कोस की यात्रा की तरह पुष्कर की परिक्रमा यात्रा का आधुनिकरण किया जाएगा। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि गायत्री पीठ द्वारा शक्ति पीठ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पदयात्रा में मैंने स्वय चलकर पैदल चलकर कई कठिनाइयों को  महसूस किया है। अगले वर्ष  उन कठिनाइयों को दुरुस्त कर पुष्कर की 24 कोसी एवं 84 कोसी  यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में पुष्कर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मेरीज हब बनाने एवं सौंदर्य करण कर विकास करने की घोषणा की है। आज पदयात्रा बुढा पुष्कर से यज्ञ एवं हवन के पश्चात प्रारंभ होकर  प्राचीन ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिरों के दर्शन करती हुई पुष्कर पहुंची। पदयात्रा के दौरान राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने वृक्षारोपण भी किया। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गायत्री शक्ति पीठ द्वारा निकाली जा रही प्रदक्षिणा पदयात्रा आज शुक्रवार को यज्ञ एवं तर्पण के बाद बूढ़ा पुष्कर, सुधा बाय, मध्य पुष्कर, भटबाय गणेश मंदिर, कपिल कुण्ड, गोमुख पंचकुण्ड, जमदग्नि कुण्ड, पुष्करणी नामदेव गुफा, विश्वामित्र तपस्थली, अगस्त्य गुफा, ब्रह्म घाट अभिषेक पूजन के बाद समापन हुई। इसी प्रकार प्रदक्षिणा यात्रा बूढ़ा पुष्कर पंचशील, वैशाली नगर, तोपदड़ा, रामगंज, सराधना, मांगलियावास, गौरीकुंड आंम्बा, अजगंध महादेव होती हुई पुष्कर ब्रह्म घाट पहुंची। पुष्कर सरोवर पूजन के बाद पांच दिवसीय पदयात्रा का समापन हुआ। रूद्र पुष्कर में तर्पण में चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पत्नी व जज श्री कौशिक  ने सामूहिक तर्पण में भाग लिया। रूद्र पुष्कर के सारे घाट खचाखच भरे हुए थे । कई श्रद्धालुओं को अलग बैठकर तर्पण करना पड़ा । विभिन्न मुद्राओं से वैदिक मंत्रों के साथ घनश्याम जी पालीवाल में विधिवत पूजन तर्पण कराया । पुष्कर सरोवर पर धर्मेंद्र राठौड़ अध्यक्ष आरटीडीसी,  सतीश कौशिक जज ,  भामाशाह  हनुमान ,मुकेश  ओझा नागौर , सुखरामजी पिंडेल एसडीएम पुष्कर, डॉ श्रीगोपाल बाहेती पूर्व विधायक पुष्कर, रामस्वरूप चौधरी पूर्व जिला प्रमुख अजमेर, दामोदर शर्मा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, भागचंद गंगवाल कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर ताराचंद गहलोत, जगदीश कुर्डिया, नवरत्न गुर्जर, पार्षद हेमंत जोधा,पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, शिव कुमार बंसल, महेंद्र सिंह मझेवाला,  अजय तेन्गोर, घनश्याम सिंह राठौड़, ओमप्रकाश डोलिया, धीरज जादम, ओम प्रकाश अग्रवाल गोपाल स्वामी, साहब सिंह, सीताराम पारीक, विष्णु सिंह राठौड़, कृपाल सिंह राठौड़ ,महेंद्र सिंह कड़ेल , एडवोकेट सम्राट उटडा ,नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, सहित करीब 500 श्रद्धालुओं सहित पुष्कर तीर्थ पुरोहित गंगाधर पाराशर द्वारा तीर्थ का अमृताभिषेक और आरती पूजा के बाद प्रदक्षिणा का समापन हुआ। समापन पर टी आर शर्मा सहायक मुख्य प्रबंधक श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा पुष्कर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। यात्रा समापन के पश्चात आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिला कलेक्टर अंशदीप से मिलकर पद यात्रा मार्ग में आई तकलीफों का उल्लेख करते हुए यथाशीघ्र एडीए के द्वारा डीपीआर बनवा कर मार्ग पर काम शुरू करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से मिलकर जल्द ही उनके अध्यक्षता में एक हाई पॉवर कमेटी की मीटिंग कराकर पुष्कर के विकास का खाका तैयार करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved