For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169231739
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

Ajmer News:

October 7, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार

अजमेर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला द्वारा बताया कि दिनांक 05.08. 2026 को मुस्तगीस महिपाल मांगलोदा पुत्र पोकरराम जाति जाट उम्र 34 साल निवासी जानवास तहसील जायल जिला नागौर हाल प्रहरी जिला केन्द्रीय काराग्रह अजमेर ने कार्यालय अधीक्षक, केन्द्रीय कारागृह, अजमेर के संदर्भित आदेश के सम्बन्ध में एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय कि पेश कि की "केन्द्रीय कारागृह के अधीनस्थ महिला बंदी सुधार गृह अजमेर में दिनांक 12.07.2026 को तत्कालीन कारागृह प्रभारी श्रीमती दिव्या चौधरी कारापाल तथा श्रीमती सोनिया चौधरी प्रहरी द्वारा उपस्थित कार्मिको के विरोध के बावजूद नियम विरूद्ध तथा अवैधानिक तरीके से दो महिला बंदी 01. दण्डित महिला बंदी किरण पत्नि देवेन्द्र निवासी नाहर बाबा का बाडिया, उदयगढ खेडा पुलिस थाना भिनाय जिला अजमेर 02. विचाराधीन बंदी सना पुत्री फिरोज अहमद निवासी कुचामनियो की गली गोडाबास मकराना पुलिस थाना मकराना जिला डीडवाना-कुचामन को अपने साथ कारागार से बाहर निकाल कर लेकर चली गयी। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 209/2026 धारा 260 (क), (ख), 61 (2) बीएनएस दिनांक 05.08.2026 पुलिस थाना सिविल लाईन जिला अजमेर पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रकरण के घटनाक्रम कि गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में तत्वरित अनुसंधान किया गया एंव घटनास्थल से संबधित तकनिकी व सीसीटीवी फुटेजो एंव आवश्यक साक्ष्यो का संकलन किया गया। प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यो व रिकॉर्ड का गहनता से विश्लेषण किया तो पाया कि प्रकरण में आरोपीया दिव्या चौधरी तत्कालिन जैलर महिला बंदी सुधार गृह द्वारा अपनी सहयोगी सोनिया को षडयंत्र में शामिल कर जैल के मेन गेट पर ड्युटी कर रही कार्मिको को डरा धमकाकर अपने पद का दुरूपयोग कर महिला बंदी सुधार गृह में आजीवन कारावास से दण्डित महिला बंदी किरण उर्फ सेठा व विचाराधीन बंदी सना को अवैध तरीके से महिला कारागृह से बाहर निकाल कर दिव्या चौधरी द्वारा अपने निजी हित के लिये एआरजी सिटी में निजी आवास पर ले जाने पर आरोपी दिव्या चौधरी के विरूद्ध जुर्म धारा 260 (ख), 132,61 (2) बीएनएस व 42 कारागार अधिनियम का प्रमाणित पाया गया। आरोपीया दिव्या चौधरी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने मुख्यालय से गैर हाजिर हो गयी। जिस पर आरोपीया कि गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर टीम गठित कर हर सम्भावित स्थानो पर भिजवायी गयी। गठित टीम द्वारा साईबर तकनीकी के सहयोग से डाटा संकलन कर आरोपीया दिव्या चौधरी को दिनांक 06.10.2026 को कोटा जिले में आवासिय फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपीया से प्रकरण की घटना में सलिप्त अन्य व्यक्तियो के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान जारी है।

October 6, 2026

अजमेर न्यूज़: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 6 अक्टूबर 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत–राजस्थान के संयुक्त सहयोग से मीनू स्कूल, चाचियावास, अजमेर में 7 अक्टूबर को तीन महत्वपूर्ण खेल गतिविधियों—‘साथ खेलें  राज्य स्तरीय आयोजन, यूनिफाइड स्पोर्ट्स तथा फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल—का आयोजन किया जा रहा है। यह फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल विशेष रूप से स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा आयोजित किया जा रहा है। चयनित महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए दिल्ली तथा पुरुष खिलाड़ियों को चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल की मुख्य कार्यकारी सचिव क्षमा आर. कौशिक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समावेशन का प्रभावी साधन भी है। जब दिव्यांग और गैर-दिव्यांग बच्चे एक साथ खेलते हैं तो उनमें एक-दूसरे को समझने, स्वीकार करने और सहयोग करने की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ समाज में समान भागीदारी का अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रतियोगिता में अजमेर, जयपुर, ब्यावर, जोधपुर, कोटा एवं श्रीगंगानगर से 410 दिव्यांग एवं गैर दिव्यांग एथलिट भाग लेगें। निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने कहा कि खेलों के माध्यम से समावेशन को बढ़ावा देना बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिव्यांग और गैर-दिव्यांग बच्चों को एक साथ खेल का मंच मिलने से उनके बीच सहयोग, मित्रता और आपसी समझ मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ समाज में समानता, स्वीकार्यता और सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। समावेशी खेलों को नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाकर प्रत्येक बच्चे को समान अवसर और सम्मानजनक सहभागिता का मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियों एवं समन्वय में तरुण शर्मा, अतिरिक्त निदेशक ने आयोजन की व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों के समन्वय और कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अनुराग सक्सेना, संयुक्त निदेशक ने विभिन्न टीमों के बीच समन्वय, आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं और गतिविधियों के सुचारु संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई है। डॉ. भगवान सहाय शर्मा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर स्पेशल ओलिंपिक्स भारत राजस्थान के मार्गदर्शन में खेल गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन एवं खेल समन्वय में विवेक कुमार यादव, स्पोर्ट्स कोऑर्डनैटर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी तथा फ्लोरबॉल सहित विभिन्न खेल गतिविधियों के तकनीकी संचालन एवं समन्वय में भी वे सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभाएंगे।  इस संयुक्त आयोजन का उद्देश्य खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए उन्हें समावेशन, समानता, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग का माध्यम बनाना है, ताकि प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। 

October 6, 2026

अजमेर न्यूज़: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई।

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 6 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सेन्टर ऑफ एडवान्स टेक्नोलॉजी (आर केट) के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर श्री गनुज सोनी एवं श्री कमलेश सिंहल, एसीपी (उपनिदेशक) द्वारा मंगलवार 6 अक्टूबर को आर्यन कॉलेज अजमेर में विद्यार्थियों को महानगरों की तर्ज पर अब अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों को बताया गया की अब विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अन्य इन्टरनेशनल कोर्स जैसे रोबोटिक्स एण्ड ऑटोमेशन, रेड हेट लाईनेक्स, माइक्रोसॉफ्ट, ग्राफिक्स डिजाईन, साईबर सिक्योरिटी, अडोब, सिस्को, जावा डवलपमेन्ट, विएम वेयर, आईओएस एप्लीकेशन, ओरेकल क्लाउड, एसएएस, डिजिटल एप्लीकेशन डिजाईन, एसरी इण्डिया, ईथिकल हैकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स फोर्स एप्लीकेशन आदि कोर्स छात्रवृति के आधार पर कर सकते है।     सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, आर-केट सेन्टर, अजमेर सम्भाग के उपनिदेशक श्री कमलेश सिंहल द्वारा बताया गया की आर-केट सेन्टर की टीम द्वारा सम्भाग के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयो में विद्यार्थियों को आर-केट द्वारा कोर्स के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कोर्स में रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। वर्तमान में आर-केट सेन्टर द्वारा विभिन्न कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाकर उच्च शिक्षा के कोर्स का लाभ प्राप्त किया गया है।   राजस्थान सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिये उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक अच्छा प्लेटफार्म आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा किया जा रहा है यह प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है तथा उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। आर्यन कॉलेज की प्रिन्सिपल श्रीमती रेनुका तिवारी तथा कॉलेज की फेकल्टी द्वारा समस्त आगन्तुकों का  आभार प्रकट किया गया।

October 6, 2026

अजमेर न्यूज़: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत,

अजमेर न्यूज़: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत,तट पश्चात पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक कर जगत पिता बृह्मा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सभी युवाओ का आभार प्रकट किया गया,, उक्त आयोजन मे टीम मैक्स के सदर युवा नेता मधुसूदन मैक्स पाराशर,पार्षद जय वाल्मीकि,महेश नायक,बासेली सरपंच प्रत्यासी रोहित कच्छावा,राहुल गुर्जर,सूरज तेजी,रमेश गुर्जर,किशन घारु,गोविंद घारु,शुभम घारु,बाबू लाल गुर्जर,राणा जी,राज वाल्मीकि,उज्ज्वल घारू,छोटू मेघवंशी,लक्की खान,रोहित भाट,सोनू भाट,सुनील भाट,महेश,विकास,सलीम,अकबर, सहित कई संख्या मे युवा नेता व युवा कार्यकर्ता मौजूद थे,युवाओ मे खास उत्साह देखने को मिला,, देखने की बात ये है ब्लाक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के घोषित परिणाम के बाद मधुसूदन मैक्स पाराशर का कद युवा राजनीति और अधिक बढ़ा हैं, कार्यक्रम के पश्चात मधुसूदन पाराशर, व हेमंत गुर्जर व जय वाल्मीकि ने सभी युवाओ का आभार जताया,,

October 6, 2026

अजमेर न्यूज़: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद,

अजमेर न्यूज़: अजमेर। अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी की विकास विहार कॉलोनी में कॉलेज के पीछे घर के बाहर खड़ी कार का साइड ग्लास टूटने को लेकर विवाद हो गया। कार मालिक द्वारा ग्लास किसने तोड़ा, इसको लेकर पूछताछ करने पर विवाद बढ़ने और मारपीट का आरोप है। पूनम रावत ने आरोप लगाया कि वह विकास विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। घर के बाहर खड़ी उनकी कार का किसी ने साइड ग्लास तोड़ दिया। इसको लेकर पूछने पर आसपास रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया। पूनम का आरोप है कि इसके बाद कई महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनकी कार में तोड़फोड़ की। साथ ही घर पर पत्थर फेंकने और घर में घुसकर उनके पति घनश्याम रावत के सिर पर धारदार हथियार से वार करने का भी आरोप लगाया है। हमले में घनश्याम के सिर में पांच टांके आए हैं और उनका जेएलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मकान मालिक बबीता गहलोत ने भी विवाद के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार का कांच किसने तोड़ा, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उनके कोहनी पर भी चोट आई है। मामले को लेकर अलवर गेट थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार,

अजमेर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के जयपुर रोड स्थित कार्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित की गई।अजमेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ कमर कस ली है। जिले के दौरे पर आए अजमेर प्रभारी और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण चतुर्वेदी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर देहात भाजपा की आवश्यक बैठक ली और चुनाव जीतने के गुरु मंत्र दिए। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में संगठन स्तर पर चुनाव को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक के दौरान ग्रामीण चुनाव  लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता उम्मीदवारों ने अपना पक्ष रखा और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की। बैठक संपन होने के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने दावा किया है प्रदेश की निकाय चुनाव में भाजपा ने कमल को खिलाया था ग्रामीण सरकार को चुनने में भी ग्रामीण जनता भाजपा का समर्थन कर कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा की प्रदेश की सभी जिला परिषद में भाजपा अपने बोर्ड कायम करेगी ।​33 जिला परिषद सीटों और पंचायत समिति के सभी वार्डों के लिए प्रभारियों एवं संयोजकों की नियुक्ति की गई है।   ​5 और 6 तारीख को पार्टी की टीमें क्षेत्रों में जाकर सर्वे करेंगी और उम्मीदवारों के आवेदन जुटाएंगी।  ​8 से 13 तारीख तक चलने वाले नामांकन समय से पूर्व संभागीय और प्रदेश स्तर की समितियां प्रत्याशियों के नाम अंतिम रूप से तय करेंगी।  ​प्रत्याशी के चयन में पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जीतने की संभावना को मुख्य आधार बनाया जाएगा।  केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास व कल्याणकारी योजनाओं के बल पर पार्टी ने जिला प्रमुख पद के साथ अधिकांश जिला परिषद सीटों पर जीत दर्ज करने का विश्वास व्यक्त किया।  

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम

अजमेर न्यूज़: अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में निर्वाचित कांग्रेस के पार्षद सोमवार को पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर नगर निगम की नई बिल्डिंग पहुंचे। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार सभी कांग्रेस पार्षद कांग्रेस कार्यालय से एक साथ नगर निगम पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष फखरे मोईन, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल एवं उपमहापौर प्रत्याशी नौरत गुर्जर के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे पार्षदों ने निगम अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने उपायुक्त भारत राज गुर्जर, पवन मीणा एवं चारु मित्तल सहित संबंधित अधिकारियों से वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों ने अधिकारियों से कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर जो भी मामले सामने लाए जाएं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए। महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल एवं उपमहापौर प्रत्याशी नौरत गुर्जर ने कहा कि जनता ने अपने प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए वार्डों से आने वाली जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए तथा सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 40 पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षदों का एक साथ नगर निगम पहुंचना संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। पार्षदों ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पार्षदों ने निगम अधिकारियों से मांग की कि दीपावली से पहले शहर की सभी रोड लाइटें चालू कराई जाएं तथा प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क का कार्य पूरा किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों से यह भी कहा कि निगम में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी निर्वाचित पार्षदों के वार्डों में जनहित के कार्य समान रूप से किए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि पक्षपात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सुनील कैन, चंद्रशेखर बालोटिया , आशा तुनवाल रश्मि शर्मा, रश्मि हिंगोरानी, काजल यादव, बबीता सेन, भावना चौहान, पुष्पा राजोरिया, पुष्पा जेदिया, सुनील मोतियानी, गणेश चौहान, मीनाक्षी यादव, शशि गारवाल मनीष सेठी, प्रीति माहुर, निर्मल बेरवाल, कैलाश कोमल, सीमा बढ़ाना, ईश्वर टहल्यानी, विनोद कुमार, विनोद आसनानी, हामिद चीता, रेहान खान, सतीश बैरवा, ऋषि बंसीवाल, इकरामुद्दीन, वसीम खान, आरिफ खान, लक्ष्मी धौलखेड़िया, चंद्र प्रकाश पालीवाल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे। इस अवसर पर ईश्वर राजोरिया,मुकेश पंवार, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, योगेश जाटोलिया, सुरेंद्र गुर्जर, दिलीप गढ़वाल, श्रवण कुमार सन्नू , सुनील धानका,सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अजमेर न्यूज़: अजमेर। अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब निवासी कादरगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी इंदु ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश में हत्या और अपहरण के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी  है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया। बरामद लैपटॉप अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से चोरी होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करौली निवासी वैज्ञानिक कुणाल लीगरी का बैग और लैपटॉप अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से चोरी हो गया था। मामले में जीआरपी थाना अजमेर में मुकदमा नंबर 138/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी हुआ लैपटॉप बरामद करने में सफलता हासिल की। जीआरपी पुलिस अब आरोपी से बरामद चारों मोबाइल फोन और अन्य सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश में दर्ज हत्या और अपहरण के मामलों को लेकर भी आरोपी से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी से पूछताछ में रेलवे स्टेशन पर हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील

अजमेर न्यूज़: अजमेर के नरवर क्षेत्र में स्नेक रेस्क्यू टीम ने एक विशालकाय धामण सांप (रेट स्नेक) का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू के दौरान टीम ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यह सांप जहरीला नहीं होता और पर्यावरण व किसानों के लिए बेहद मददगार होता है।टिढ़ाना की ढाणी नरवर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बड़ा सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही 'कोबरा टीम राजस्थान' के सदस्य मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।  ​रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया कि यह 'रेट स्नेक' (Rat Snake) है, जिसे स्थानीय भाषा में धामण, घोड़ा पछाड़ और किसान मित्र के नाम से जाना जाता है। यह सांप अपनी तेज गति के लिए जाना जाता है और दौड़ने में बेहद माहिर होता है।  यह एक बेहद सुंदर और बेजहर सांप है। इसे धामण या घोड़ा पछाड़ भी कहते हैं। यह खेतों में चूहों को खाकर फसलों की रक्षा करता है, इसीलिए इसे किसान मित्र माना गया है। ऐसे जीवों को मारने के बजाय बचाना चाहिए।टीम ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं।

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत

अजमेर न्यूज़: अजमेर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित युवक ने 'लुटेरी दुल्हन' और दलाल महिला के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उससे शादी कराने के नाम पर ढाई लाख रुपये वसूले गए और शादी के महज कुछ ही दिनों बाद दुल्हन घर में रखे कैश और सोने-चांदी के गहने समेटकर फरार हो गई। ​पीड़ित संजय मेघवंशी ने बताया कि उसकी मुलाकात कोटड़ा के ज्ञान विहार निवासी मंजू माली नाम की महिला से हुई थी। मंजू ने शादी कराने के एवज में ढाई लाख रुपये की मांग रखी। उसने संजय को 3-4 लड़कियाँ दिखाईं, जिनमें से संजय ने महाराष्ट्र की रहने वाली प्रतीक्षा चारवे को पसंद कर लिया। ​संजय ने 31 हजार रुपये ऑनलाइन और 2 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद 27 अगस्त को अजमेर में वैशाली नगर स्थित सेवन वंडर्स के पास कृष्णा मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। लेकिन शादी के महज 4-5 दिन बाद ही घर में कलह शुरू हो गई और मौका मिलते ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई। ​पीड़ित ​संजय मेघवंशी - मेरी मुलाकात मंजू देवी से हुई थी। शादी के लिए उसने ढाई लाख रुपये मांगे थे। मैंने 31 हजार रुपये ऑनलाइन और 2 लाख रुपये कैश दिए थे। 27 अगस्त को कृष्णा मंदिर में हमारी शादी हुई थी। शादी के 4-5 दिन बाद ही वह झगड़ा करने लगी और 1 तारीख को घर से ₹20,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और चांदी की बिछिया लेकर भाग गई। अब वे लोग मुझसे और पैसों की मांग कर रहे हैं। मैं एसपी ऑफिस में न्याय और अपने पैसे वापस पाने के लिए आया हूँ। ​​पीड़ित युवक ने एसपी ऑफिस में ज्ञापन देकर आरोपी दुल्हन प्रतीक्षा और बिचौलिया महिला मंजू माली के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अब इस मामले की जाँच में जुट गई है।

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया।

अजमेर न्यूज़: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम ‘नृत्य वेदम्’ का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। नवदृष्टि द आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस संध्या में शहर के गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी, विद्यार्थी और सुधीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कत्थक गुरु श्रीमती स्मिता भार्गव सहित विशिष्ट अतिथी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव , अजमेर मंडल रेल महिला कल्याण संस्थान की अध्यक्ष रिंकल भूतड़ा,अशोक शर्मा,डाक्टर रमा गर्ग सहित अतिथियों ने नृत्य देव नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नृत्य साधकों ने सामूहिक रूप से गुरु वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। 6 वर्ष से 48 वर्ष के साधकों ने देश की संस्कृति को जीवंत रखते हुए इस देवनृत्य की विधा का बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।सबसे आकर्षक क्षण रहा जब नन्हे नृत्य साधकों की प्रस्तुती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबला, हारमोनियम, पखावज और सितार जैसे परम्परागत वाद्य यंत्रों की मधुर सूर लहरियों और सधी हुई लय-ताल पर जब घुंघरुओं की थाप गूंजी तो दर्शक भावविहोर  हो गए। कत्थक की बारीकियों, तत्कार, चक्कर और भाव-भंगिमाओं का अद्भुत संगम मंच पर देखने को मिला।कान्हा जी के मधुर संगीत पर आधारित नृत्य ने कृष्ण भक्ति की छटा बिखेरी, रंगों से सराबोर होली नृत्य ने ब्रज की संस्कृति को जीवंत कर दिया। वहीं सूरदास जी द्वारा रचित पदों पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने भक्ति और श्रृंगार का अनूठा समन्वय प्रस्तुत किया। वरिष्ठ गुरु श्रीमती स्मिता भार्गव  का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक एवं गुरु नवीन शर्मा ने कहा कि ‘नृत्य वेदम्’ केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

October 5, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई।

अजमेर न्यूज़: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला तब और बिगड़ गया जब कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर युवती की मां और परिजनों ने हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मामला शांत कराया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।  दरअसल, एसपी कार्यालय में एक प्रेमी युगल पेशी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजन भी पहले से ही वहां मौके पर मौजूद थे। जैसे ही प्रेमी युगल बाहर निकला, परिजनों ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। ​वहां मौजूद करीब 10 से 12 मीडियाकर्मी जब इस घटनाक्रम की रिपोर्टिंग और कवरेज करने लगे, तो युवती की मां और उनके साथ आए अन्य लोगों ने आपा खो दिया और अचानक मीडियाकर्मियों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। ​अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, एसपी ऑफिस में तैनात पुलिस तुरंत एक्शन में आई और हमलावर परिजनों को अलग कर स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने बताया कि यह कोई प्रेमी युगल का मामला था जो एसपी ऑफिस पेश होने आए थे। वहां युवती के परिजन भी मौके पर थे। जब मीडियाकर्मी इसको कवर करने लगे, तो युवती की मां और अन्य लोगों ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। लगभग 10-12 मीडियाकर्मी वहां थे। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सबको अलग-अलग किया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।आपको बता दें कि अजमेर एसपी कार्यालय परिसर में पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।