Post Views 01
July 2, 2025
मंदिरों की नगरी पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर परशुरामद्वारा के पाटोत्सव पर आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
इस मौके पर गिरधर गोपाल व राधारानी का पंचामृत महाभिषेक कर 56 भोग की झांकी सजाकर महाआरती की गयी।
मंदिर के पुजारी पं. नवनीत शास्त्री ने बताया कि पाटोत्सव के शुभारंभ पर आज सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोचारण के बीच ठाकुर जी का पंचामृत महाभिषेक किया गया। इसके बाद गिरधर गोपाल व राधा रानी का मनमोहक श्रृंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गयी। साथ ही मंदिर में फूल-मालाओं से भव्य सजावट के साथ फूल बंगला सजाया गया। इस अवसर पर वैष्णवजनो ने संगीतमय भजनों की सरिता बहाई। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी की महाआरती की गयी। इसके बाद भक्तों को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved