June 10, 2017
June 10, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट-अब ये साफ है कि पिछले साल हुई चौतरफा आलोचनाओं के बाद बिहार सरकार ने राज्य में स्कूली परीक्षा को स्वच्छ बनाया। नजीततन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बारहवीं के इम्तिहान में दो तिहाई छात्र फेल हो गए। साइंस विषयों में 70 प्रतिशत छात्र फेल हुए। आर्टस में 62 प्रतिशत छात्र नाकाम रहे। मगर बिहार के शिक्षा मंत्री ने इस पर संतोष जताया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे परिणाम इसलिए आए, क्योंकि सरकार चीटिंग रोकने में सफल रही।
June 10, 2017
June 10, 2017
June 10, 2017
June 10, 2017
June 10, 2017
June 10, 2017
June 10, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सतलज यमुना लिंक जल का अधिकांश हिस्सा पड़ोसी राज्यों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बादल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि अंर्तराज्यीय नदी जल समझौते के अनुसार पंजाब और हरियाणा को 60- 40 का बंटवारा किया गया था। इस समझौते के अनुसार वर्तमान में 75 प्रतिशत पानी का बंटवारा हरियाणा और राजस्थान के मध्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंर्तराज्यीय जल समझौते के तहत राजस्थान के साथ पंजाब का कोई विवाद नही है और यह विवाद पंजाब एवं हरियाणा के मध्य है। हरियाणा सतलज यमुना लिंक से तो पूरा हिस्सा चाहता है लेकिन पंजाब के हितों को नजर अदांज कर रहा है।
June 10, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रायपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश को सुधार से परिवर्तन की ओर ले जा रही है। अध्यक्ष ने कहा वर्तमान सरकार केवल उद्योग और उद्योगपतियों के विकास के बारे में नहीं सोचती, बल्कि यह जन हितैषी और किसान हितैषी सरकार है, जिसने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास के मार्ग पर प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है।
June 10, 2017
राष्ट्रीय न्यूज़: रिपोर्ट- केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को धनवान बनाने में जुटे हैं और मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए लगातार आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में काफी हद तक सफल हुई है। महंगाई पर काबू पाने के लिए और कदम उठाये जायेंगे। सिंह ने आज जयपुर से करीब साठ किलोमीटर दूर दूदू कस्बे में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की चिंता सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री ने की। उन्होंने गांव, किसान, गरीब के बारे में सोचा और जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के इस नारे को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया। वाजपेयी ने जय जवान जय किसान नारे को आगे बढाते हुए जय जवान जय किसान जय विज्ञान का नारा देकर देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए कदम आगे बढाये।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved