For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102961808
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, आईजी, और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: , भगवान परशुराम सर्कल स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: मंगलवार देर रात पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: किसानों की हत्या हो रही हैं, मोदी विदेश यात्रा कर रहे हैं : संजय

Post Views 771

June 10, 2017

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर शहर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के किसानों की उनकी राज्य सरकारे दमन करने जुटी है। वहीं मोदी विदेश यात्रा कर रहे हैं। सिंह आज यहां संवाददाता सम्मेलन में केंद्र और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारों के संरक्षण में व्यापारी खुले आम अनाज, दालों की जामा खोरी करते हैं। जिसके फलस्वरूप जब अनाज के दाम बढ़ जाते है तब सरकार किसानों को मुनाफा 50 प्रतिशत तक बड़ा कर देना का प्रोलभन देती हैं। उन्होंने मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान 7 किसानों की मौत पर कहां कि ये अत्यंत हृदयविदारक घटना हैं। इस घटना से पूरा देश को हिला दिया हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जो सरकार किसानों के पक्ष में बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई हैं उसी सरकार के राज में देश का पेट भरने वाला किसान आज गोली खा रहा है, सल्फास खा रहा है, फंदे पर लटक रहा है।

उन्होंने विजय माल्या द्वारा 9 हजार करोड़ रुपये के गबन करने का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि हजारों करोड़ लेकर माल्या जैसे लोग आसानी से देश छोड़ फरार हो जाते हैं। जबकि दस-बीस हजार के ऋण की अदायगी में असक्षम किसान के घर सरकारी अधिकारी वसूली अधिकारी बन आ धमकते हैं। आप प्रवक्ता आशुतोष ने राहुल गांधी को मन्दसौर जाने से रोके जाने के प्रश्न पर कहा कि लोकतंत्र किसी भी राजनेता को प्रजा के दुख दर्द बांटने से मिलने के अधिकारों का संरक्षण करता हैं। वहीं राज्य सरकार अपनी कमिया उजागर न होने से भयभीत होकर विपक्ष को पीड़ित किसानों से मिलने से रोक रहा हैं। उन्होंने मन्दसौर जाकर पीड़ित किसानों से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा हम हर चुनौती से पार जाकर किसानों से मिलेंगे। उनके दुख-दर्द मिलकर बाटेंगे। तीनों नेताओ ने राज्य सरकार पर जिम्मेदारियो का निर्वाहन नही करने, किसानों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved