For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170030355
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

Ajmer News:

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 11 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों पर चलकर हम समाज को अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकते हैं। अग्रवाल समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के उत्थान और समरसता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परस्पर सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके जीवन मूल्य आज के समाज में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में भी महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग सहयोग, उद्यम, प्रेम और परोपकार की प्रासंगिकता उतनी ही बनी हुई है। हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। श्री देवनानी ने अग्रवाल समाज की प्रचुर व्यावसायिक परंपरा, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और परोपकारी स्वभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के व्यापारियों और प्रबुद्धजनों ने देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने प्राचीन सांस्कृतिक मूल्यों और संस्कारों से जुड़े रहते हुए आधुनिकता को अपनाएं और समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अग्रवाल समाज के समस्त बंधुओं को अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय बंधु उपस्थित रहे।

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 11 अक्टूबर।अजमेर शहर को विद्युत क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऎतिहासिक कदम उठाते हुए शहर में गैस आधारित 132 केवी सब-स्टेशन (जीएसएस) के निर्माण की प्रक्रिया को किया जा रहा है। राज्य सरकार के बजट में की गई घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर के विभिन्न संभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि के विभिन्न विकल्पों का बारीकी से निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने हाथीभाटा पावर हाउस, टीटी कॉलेज तथा जयपुर रोड स्थित विभिन्न जमीनों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जमीनों की तकनीकी उपयुक्तता, भौगोलिक स्थिति और ग्रिड स्थापना की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। भूमि चयन की इस प्रक्रिया के तुरंत बाद परियोजना पर जमीनी स्तर पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह अत्याधुनिक गैस आधारित विद्युत सब-स्टेशन लगभग 147 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया जाएगा। वर्तमान समय में अजमेर शहर को बिजली की आपूर्ति शहर के बाहरी इलाकों में बने जीएसएस के माध्यम से की जाती है, जिसके कारण कई बार तकनीकी बाधाओं और लंबी ट्रांसमिशन लाइनों का सामना करना पड़ता है। इस नई परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद यह सब-स्टेशन अजमेर शहर की विद्युत आपूर्ति के लिए एक मजबूत लाइफ लाइन साबित होगा। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे आगामी 50 वर्षों की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। बढ़ती आबादी, शहरी विस्तार और भविष्य की विद्युत मांग का आंकलन करते हुए इस जीएसएस की रूपरेखा तैयार की गई है ताकि आने वाले दशकों में शहरवासियों को बिजली के संकट या कम वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस गैस आधारित 132 केवी जीएसएस के निर्माण से अजमेर के लाखों घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। शहरवासियों को भविष्य में पूरी तरह निर्बाध, उच्च गुणवत्तायुक्त और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुलभ हो सकेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी। निरीक्षण और समीक्षा बैठकों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करें ताकि अजमेर की जनता को इस सौगात का लाभ शीघ्र अति शीघ्र मिल सके। इस पूरे दौरे और निरीक्षण के दौरान राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और अजमेर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी तथा अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप भूमि का चयन और परियोजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार के इस दूरदर्शी निर्णय और विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से अजमेर शहर के विद्युतीकरण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। गैस आधारित तकनीक पर आधारित होने के कारण यह सब-स्टेशन कम जगह में अधिक क्षमता के साथ कार्य करेगा और शहर के पर्यावरण अनुकूल एवं आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए अजमेर में पहली बार रोबोटिक  तकनीक द्वारा रेक्टल प्रोलेप्स(मलाशय का बाहर निकलना)का सफल इलाज किया है यह जटिल सर्जरी को जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अजमेर में की गई मरीज ने दो वर्ष से मलाशय के बाहर निकलने की वजह से डॉ शिव कुमार बुनकर से परामर्श लिया  डॉ श्याम भूतड़ा के मार्गदर्शन में मरीज का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया डॉ शिव कुमार बुनकर ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की सहायता से मेश रेक्टोपेक्सी ( जाली लगाकर) यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया ।  क्या है रेक्टल प्रोलेप्स रेक्टल प्रोलेप्स एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मलाशय (Rectum) अपनी सामान्य स्थिति से नीचे खिसककर गुदा मार्ग (Anal canal) से बाहर निकल आता है।यह मुख्यतः पेल्विक फ्लोर और मलाशय को सहारा देने वाली मांसपेशिओ की कमजोरी के कारण होता है।इसका समय पर इलाज जरूरी होता है  टीम का सराहनीय योगदान  प्रिंसिपल डॉ अनिल  सामरिया की देखरेख में मरीज के प्री-ओप एवं पोस्ट-ऑप आईसीयू केयर की गई । अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ने बताया की ऑपरेशन अत्याधुनिक रोबोटिक उपकरणों द्वारा मरीज का संपूर्ण इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूर्णतया निःशुल्क हुआ। इस ऑपरेशन में डॉ शिव कुमार बुनकर के साथ डॉ नरेश  मीना, डॉ सुमित डॉ अमन, डॉ लाखन, डॉ कौशल, डॉ राहुल डॉ अरविंद एवं एनेस्थीसिया की डॉ पूजा माथुर, डॉ प्रदीप एवं नर्सिंग स्टाफ से गीता सिस्टर और राकेश जी का विशेष योगदान रहा और  अजमेर वासियों के लिए गर्व का क्षण  इस सफलता के साथ डॉ शिव कुमार बुनकर ने अजमेर को आधुनिक रोबोटिक सर्जिकल तकनीकी क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा जगत के लिए बल्कि पूरे अजमेर के लिए गर्व का विषय है  एक्सपर्ट ओपिनियन  डॉ. शिव कुमार बुनकर ने बताया कि यह सर्जरी अत्यधिक जटिल होती है,यह अजमेर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए बड़ी उपलब्धि है।रोबोटिक तकनीक से मरीज को कई लाभ छोटे चीरे, कम दर्द, कम रक्तस्राव, जल्दी रिकवरी, कम समय में अस्पताल से छुट्टी

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अजमेर न्यूज़: अजमेर। कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशन सिंह जाट (32) पुत्र विजय राम को रविवार को अजमेर के माखुपुरा से पकड़ा गया। वह भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के गांव कलसाड़ा का रहने वाला है और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो का ड्राइवर था। पुलिस ने आरोपियों से करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए के सोने के आभूषण और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। जब्त सोने के आभूषणों का कुल वजन 769.15 ग्राम और चांदी के सिक्कों का कुल वजन 1841.03 ग्राम है। वारदात में काम में ली गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई है। शेष जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। अब तक की कार्रवाई गिरफ्तार: कुल 7 आरोपी बरामदगी: करीब 1.40 करोड़ रुपए के जेवर — सोना 769.15 ग्राम, चांदी के सिक्के 1841.03 ग्राम जब्त: वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो पूछताछ: सातों आरोपियों से जारी 9 अक्टूबर को क्या हुआ था नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में 9 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रांसपोर्ट और मोटर पार्ट्स कारोबारी अनिल माहेश्वरी के घर आयकर अधिकारी बनकर बदमाश घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक काले रंग की स्कॉर्पियो 11:31 बजे घर के बाहर पहुंची थी और बदमाश करीब 13 मिनट तक घर के भीतर रहे। शुरुआत में लूटे गए जेवरात की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई थी। अब पुलिस इस वारदात को करीब तीन करोड़ रुपए की डकैती बता रही है। पहले इनाम लेने की योजना थी पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले तय किया था कि कारोबारी के पास करोड़ों की संपत्ति होने की सूचना आयकर विभाग को देकर इनाम की राशि ली जाए, लेकिन बाद में उन्होंने योजना बदल दी और खुद ही फर्जी अधिकारी बनकर वारदात कर डाली। स्कॉर्पियो से भागे छह आरोपियों को पुलिस ने करीब तीन घंटे में अलग-अलग ठिकानों से पकड़ लिया था। तीन आरोपी जेल भेजे, शिनाख्तगी के बाद फिर रिमांड पर 10 अक्टूबर को तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था, लेकिन शिनाख्तगी के बाद उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया गया। अब सातों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कौन-कौन गिरफ्तार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सातों आरोपियों में से किसी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पहले गिरफ्तार छह में दो प्रॉपर्टी व्यवसायी हैं, एक निजी नौकरी करता था, दो मजदूरी करते हैं और एक फ्रूट का ठेला लगाता है। सातवां आरोपी स्कॉर्पियो चला रहा था। नाम और उम्र ब्योरा देवेंद्र कुमार उर्फ गोलू (33) ग्राम फूलांगज, कोली मोहल्ला, नसीराबाद। चाचियावास कैंसर अस्पताल में निजी नौकरी करता था। 12वीं के बाद डीजल मैकेनिक में आईटीआई। देवेंद्र सिंह रावत (21) ग्राम अंसेरी मांगलियावास, वार्ड 27, रामदेव कॉलोनी, थाना आदर्शनगर, अजमेर। मजदूरी। 10वीं पास। संजय सिंह (34) रेल का बाड़िया, सेदरिया, थाना आदर्शनगर, अजमेर। प्रॉपर्टी डीलर। 10वीं पास। रविकांत (43) इंद्रा कॉलोनी धोलाभाटा, थाना अलवरगेट, अजमेर। प्रॉपर्टी डीलर। ग्रेजुएशन। तारू राम (35) ग्राम रोहिसा, थाना थांवला, जिला नागौर। अजमेर के परबतपुरा में 10 साल से किराये के मकान में। फ्रूट का ठेला। तीसरी पास। अमित कुमार (26) ग्राम साहपुर, थाना बांसडीह रोड, जिला बलिया। फिलहाल परबतपुरा बाईपास, थाना आदर्शनगर, अजमेर। मजदूरी। 12वीं पास। किशन सिंह जाट (32) पुत्र विजय राम, गांव कलसाड़ा, थाना बयाना, जिला भरतपुर। अजमेर के माखुपुरा में रह रहा था। स्कॉर्पियो का ड्राइवर। पढ़ाई के लिहाज से पहले गिरफ्तार छह आरोपियों में एक ग्रेजुएट है और एक ने आईटीआई कर रखी है। दो आरोपी दसवीं तक पढ़े हैं, एक ने 12वीं और एक ने तीसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के विजन तथा कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। अभियान के प्रति आमजन का उत्साह और सहयोग लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अभियान के तीसरे सप्ताह के अंतर्गत ग्वालियर घाट पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय दुकानदारों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रीराम कोचिंग सेंटर के संचालकों एवं विद्यार्थियों सहित अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनभागीदारी से मजबूत हो रही स्वच्छता की मुहिम ग्वालियर घाट पर आयोजित श्रमदान के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान में स्थानीय लोगों की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि स्वच्छ पुष्कर का संकल्प अब जनअभियान का रूप ले रहा है। अभियान से जुड़ रहे नागरिकों ने भी स्वच्छता के इस प्रयास को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सभापति श्री राजेंद्र बाकोलिया, उपसभापति श्रीमती लक्ष्मी पाराशर एवं उपस्थित पार्षदगण ने श्रमदान में भाग लेने वाले सभी नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुष्कर की स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता के प्रयासों को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सकता है। जनसुझावों का सम्मान, अब प्रत्येक रविवार सुबह 7:15 बजे होगा श्रमदान अभियान में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त जनसुझावों को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम के दिन में परिवर्तन किया गया है। अब यह अभियान प्रत्येक रविवार प्रातः 7:15 बजे आयोजित किया जाएगा, ताकि नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और अन्य नागरिकों को इसमें शामिल होने का अधिक अवसर मिल सके। सभापति, उपसभापति एवं समस्त पार्षदगण ने नगरवासियों से आगामी रविवार से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का थोड़ा-सा समय और श्रमदान पुष्कर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। युवाओं, मातृशक्ति एवं विभिन्न संस्थाओं से विशेष आह्वान सभापति, उपसभापति एवं समस्त पार्षदगण ने पुष्कर के युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, होटल एवं रिसोर्ट संचालकों, रेस्टोरेंट व्यवसायियों, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों तथा अन्य शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक संस्थाओं से आगामी रविवार से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार।

अजमेर न्यूज़: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना कृष्णगंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने और खिलवाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार्जर, एक सैमसंग टैबलेट, सात मोबाइल फोन, चार्जर और एक जियो एयर वाई-फाई डिवाइस सहित अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही 1020 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि अजमेर के पंचशील क्षेत्र स्थित नंदनम अपार्टमेंट के सी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 502 में भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम और क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस ने फ्लैट के अंदर तीन व्यक्तियों को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा। लैपटॉप, टैबलेट और सात मोबाइल जब्त पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से एक लैपटॉप मय चार्जर, एक सैमसंग कंपनी का टैबलेट, सात मोबाइल फोन मय चार्जर, एक जियो एयर वाई-फाई डिवाइस मय चार्जर और 1020 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में क्रिश्चियनगंज थाने में प्रकरण संख्या 310/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस की प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है— हरीश आसवानी, पुत्र स्वर्गीय श्री वासुदेव आसवानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी मकान नंबर 89, गली नंबर 1, गांधी नगर, थाना क्रिश्चियनगंज, अजमेर। जतिन शाह, पुत्र स्वर्गीय श्री कनक चंद शाह, उम्र 53 वर्ष, निवासी नवनकार कॉलोनी, फॉयसागर रोड, थाना गंज, जिला अजमेर। घनश्याम रंगवानी, पुत्र स्वर्गीय श्री सच्चानंद रंगवानी, उम्र 47 वर्ष, निवासी गेट नंबर 62, अजय नगर, थाना रामगंज, अजमेर। जिला स्पेशल टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में टीम के सदस्यों तथा क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस मामले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े इस मामले में आगे की जांच जारी है।

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार

अजमेर न्यूज़: अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके दोनों बच्चे हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, कारों की ढाणी, मार्केट क्षेत्र निवासी देवीलाल जनाना अस्पताल से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाइक पर देवीलाल के साथ उनके दोनों बच्चे भी सवार थे। टक्कर में एक बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कार चालक की तलाश की जा रही है।

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान  

अजमेर न्यूज़: ​अजमेर जिले के दौरे पर पहुंचीं डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने सोमवार को अजमेर रेंज के आईजी डॉ रवि, अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर और जिले की यातायात व्यवस्था, नई पहलों और समस्याओं की समीक्षा करना था।   ​डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मेरा अजमेर जिले का दौरा था। यहाँ मैंने आईजी रेंज अजमेर, एसपी अजमेर और पुलिस अधिकारियों की टीम, विशेषकर यातायात टीम के साथ बैठक की। चूंकि मैं डीजी ट्रैफिक हूँ, इसलिए ट्रैफिक प्रबंधन, नवाचार, प्रदर्शन और समस्याओं की समीक्षा करना आवश्यक था।   ​​पारंपरिक मैनुअल ट्रैफिक मैनेजमेंट के स्थान पर अब आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), सीसीटीवी सर्विलांस, अभय कमांड सेंटर और ई-नेक्स्ट-जन चालान सिस्टम के जरिए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।   ​इसके साथ ही, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान और एक्सीडेंट एनालिसिस (iRAD) डेटा के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निलंबन और वाहन जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।   ​पुलिस कर्मियों को आधुनिक आईटी और तकनीक में निपुण बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जैसा कि हाल ही में किशनगढ़ में संपन्न हुई 828 महिला पुलिस रंगरूटों की पासिंग आउट परेड के दौरान भी देखा गया।   ​डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने बताया कि ​पहले ट्रैफिक मैनेजमेंट काफी हद तक मैनुअल होता था, लेकिन अब टेक्नोलॉजी का बड़ा योगदान है। ITMS, कैमरा बेस्ड मॉनिटरिंग, ई-चालान और कमांड कंट्रोल सेंटर से मैपिंग की जा रही है, ताकि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (Black Spots) पर ध्यान दिया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लाइसेंस सस्पेंशन और वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई भी संभव है।   ​इसके अलावा, अजमेर पुलिस ने एक सराहनीय पहल भी शुरू की है—जो वाहन चालक यातायात नियमों का सही पालन करते हैं, जैसे कि दोपहिया वाहन पर चालक और सह-चालक दोनों का हेलमेट पहनना, उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह एक सकारात्मक प्रोत्साहन है।  ​​तकनीकी सुधार, सख्त कार्रवाई और जनता को जागरूक व प्रोत्साहित करने की इस बहुआयामी रणनीति से अजमेर में ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।  

October 12, 2026

अजमेर न्यूज़: ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में, अजमेर में वकीलों का प्रदर्शन, एसपी से की कार्रवाई की मांग

अजमेर न्यूज़: अजमेर। किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव और अधिवक्ता बाबूलाल के बीच हुए थप्पड़ विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अजमेर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई।दरअसल, किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव पर अधिवक्ता बाबूलाल को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में है। अब अजमेर के अधिवक्ताओं ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।अजमेर में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला से पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग रखी।किशनगढ़ में शुरू हुआ यह विवाद अब अजमेर जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। ऐसे में अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है।

October 10, 2026

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के छोटी बस्ती के वराह घाट चौक में शुक्रवार, 9 अक्टूबर की शाम 13 दिवसीय रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ के तत्वावधान और नगर परिषद के सहयोग से आयोजित महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह, रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म तथा वरदान से जुड़े पौराणिक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। राजोरिया के अनुसार, पहले दिन चतुर्भुज नारायण अवतार की लीला भी दिखाई गई। नारद मोह और रावण आदि के वरदान के प्रसंगों के जरिए कलाकारों ने रामकथा की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। गणेश वंदना और मंत्रोच्चार के बीच रामलीला का पर्दा उठते ही वराह घाट चौक का माहौल राममय हो गया।संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राजोरिया ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 9 अक्टूबर से हुई है और 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और ताड़का वध की लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन के दौरान स्थानीय कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा के प्रसंग प्रस्तुत करेंगे।संघ के सचिव चंद्रशेखर गौड़ के अनुसार, 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 9 से 12 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन किया जाएगा। अगले दिन 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। इस तरह मंचन, रावण दहन और राज्याभिषेक के साथ 13 दिवसीय महोत्सव संपन्न होगा।पंडित पवन कुमार राज ऋषि ने बताया कि बीते 58 वर्षों की तरह इस बार भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों के उत्साह को देखते हुए नवरात्रि से दो दिन पहले ही मंचन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने बढ़कर हिस्सा लिया है और प्रस्तुतियों के लिए अच्छी तैयारी की है। उद्घाटन दिवस पर नारद मोह तथा रावण आदि के जन्म और वरदान के प्रसंग प्रस्तुत किए गए।राजोरिया ने बताया कि महोत्सव के बीच कुछ विशेष आयोजन भी मंच पर दिखाए जाएंगे। श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ और नगर परिषद के सहयोग से रामलीला महोत्सव का संचालन किया जा रहा है।

October 10, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग,

अजमेर न्यूज़: अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। दो भैंसों की आपस में टक्कर के दौरान बाइक पर सवार एक प्रसूता और उसके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्पीड ब्रेकर बनने तक सड़क से नहीं हटने की चेतावनी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वार्ड नंबर 78 के पार्षद हामिद खान भी क्षेत्रवासियों के साथ मौके पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। लोगों ने स्पष्ट किया कि स्पीड ब्रेकर बनने तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। पहले भी हादसे में युवक गंवा चुका है जान स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी चौराहे पर पहले भी सामी नाम के युवक की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। फिलहाल स्थानीय लोग पार्षद हामिद खान के साथ सड़क पर बैठकर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे हैं।

October 10, 2026

अजमेर न्यूज़: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

अजमेर न्यूज़: ​पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत नियुक्त किए गए जोनल मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अधिकारियों का शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।​प्रशिक्षण में ​इन दोनों अधिकारियों की कुल संख्या लगभग 300 से 325 के आसपास रही।​इस प्रशिक्षण शिविर में इन्हें उनके कार्यों, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ​इसके अलावा, जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम (EVM) के माध्यम से संपन्न होने की प्रक्रिया तथा चुनाव में उनकी क्या भूमिका रहेगी, इसे स्पष्ट किया जा रहा है। ​साथ ही, वार्ड पंच, सरपंच और उपसरपंच के निर्वाचन की मॉनिटरिंग करने के लिए विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।